फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   ना सरकार झुक रही और ना ही कर्मचारी, पीस रही जनता

ना सरकार झुक रही और ना ही कर्मचारी, पीस रही जनता

Sun, 21 Oct 2018 12:05 AM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
ना सरकार झुक रही और ना ही कर्मचारी, पीस रही जनता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल को तीन दिन ओर बढ़ा दिया है। इस प्रकार कर्मचारियों की हड़ताल के पांचवें दिन भी नारनौल रोडवेज की स्थिति यथावत बनी रही। शनिवार को 25 निजी स्कूलों व 10 रोडवेज बसों का ही संचालन हो सका। जबकि शुक्रवार को 17 निजी व 35 रोडवेज बसें चलाई गई थी। वहीं, विभाग के 596 कर्मचारियों में से शनिवार को मात्र सात कर्मचारी ही ड्यूटी पर आए। हड़ताल के चलते रोडवेज अधिकारियों के साथ-साथ यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। हड़ताल के दौरान यात्रियों की परेशानी को देखते हुए सरकार ने पुलिस कर्मचारियों को रोडवेज बसों के संचालन की कमान सौंप दी है। इसके अलावा निजी स्कूलों की बसों को भी हायर कर यात्रियों को राहत देने का प्रयास किया जा रहा है। परंतु उक्त सभी बसों को लोकल रूटों पर दौड़ाया जा रहा है। लंबे रूट के यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी उठानी पड़ रही है।
बता दें कि रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल की शुरूआत से लेकर अब विभागीय अधिकारियों का हर दिन जंग लडने जैसा बीत रहा है। नाम मात्र कर्मचारियों के सहारे अधिकारी रोडवेज की नैया पार लगाने का प्रयासरत है। परंतु यात्रियों की संख्या को देखते हुए अधिकारियों के प्रयास भी नाकाफी साबित हो रहे है। वहीं हड़ताली कर्मचारियों के आगे ना तो सरकार झुक रही है और ना ही कर्मचारी सरकार के आगे हार मानने को तैयार है। इस प्रकार सरकार व कर्मचारियों की लड़ाई का खामियाजा कही न कही आमजन को उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सरकार और कर्मचारियों की लड़ाई में पीस रही जनता
कर्मचारियों की मांगों को मानने के लिए सरकार तैयार नहीं है। वहीं, कर्मचारी अपनी मांगों को मनवाने के लिए हड़ताल पर उतर आए है। चार दिन बीतने के बाद भी सरकार ने कर्मचारियों की हड़ताल खत्म करवाने की ओर कोई कदम नहीं बढ़ाया है बल्कि अधिकारियों को ड्यूटी पर नहीं आने वाले कर्मचारियों को निलंबित, नोटिस जारी व एस्मा के तहत गिरफ्तार करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इससे कर्मचारियों में रोष पनप गया है और उन्होंने अपनी हड़ताल को तीन दिन ओर बढ़ा दिया है। इस प्रकार सरकार व कर्मचारियों की लड़ाई में आम जनता बेवजह पीस रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 चालकों और 53 को बर्खास्त व नोटिस देने की तैयारी
नारनौल रोडवेज जीएम राजीव नागपाल के अनुसार विभागीय आदेशानुसार हड़ताल में शामिल 11 अनुबंधित चालकों को निलंबित कर दिया गया है। जबकि 53 प्रोबेशन पर लगे कर्मचारियों को नोटिस देने की तैयारी की जा रही है। जीएम ने बताया कि हड़ताल में शामिल कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय आदेशानुसार कार्यवाही जा रही है।

शनिवार को 35 निजी व रोडवेज बसों का हुआ संचालन
हड़ताल के दौरान अधिकारियों के सामने हर दिन नई परेशानी सामने आ रही है। शुक्रवार को जहां 17 निजी स्कूली व 35 रोडवेज बसों को संचालन किया गया। वहीं शनिवार को केवल 35 बसें ही नारनौल डिपो से चल पाई। इनमें 10 रोडवेज व 25 निजी स्कूलों की बसे शामिल थी। बसों को नियमित संचालन नहीं होने से रोडवेज विभाग को प्रतिदिन लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है।
चालक व परिचालक के लिए आवेदन करने वालों की लगी भीड़
रोडवेज कर्मचारियों के हड़ताल पर चले पर सरकार ने तुरंत प्रभाव से अनुबंध आधार पर चालक व परिचालकों की भर्ती करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन तहत शुक्रवार से नारनौल के रोजगार कार्यालय में बेरोजगार युवाओं के आवेदन लिए जाने शुरू किए गए। जिसमें शनिवार तक 384 चालकों व 343 परिचालकों के लिए बेरोजगार युवाओं ने आवेदन किया।


कर्मचारियों की हड़ताल के चलते निजी स्कूली बसों को हायर किया गया है। जिन्हें लोकल रूटों पर चलाया जा रहा है। विभागीय आदेशानुसार 11 अनुबंधित चालकों को निलंबित किया है। जबकि 53 प्रोबेशन पर लगे कर्मचारियों को भी नोटिस देने की तैयारी है।
- राजीव नागपाल, जीएम रोडवेज नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed