फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   शिक्षामंत्री की बाइ आंख में लेंस प्रत्यारोपण किया

शिक्षामंत्री की बाइ आंख में लेंस प्रत्यारोपण किया

Wed, 22 Aug 2018 12:57 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
शिक्षामंत्री की बाइ आंख में लेंस प्रत्यारोपण किया
महेंद्रगढ़। शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा का गोविंद अस्पताल महेंद्रगढ़ में मोतियाबिंद का आपरेशन किया गया। डॉ. अविनाश शर्मा, डॉ. राखी शर्मा और डॉ. कृष्ण कौशिक की टीम ने उनका ऑपरेशन किया। गोविंद अस्पताल के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अविनाश शर्मा ने बताया कि शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा की बाई आंख में चार पांच वर्ष से मोतियाबिंद की शिकायत थी। व्यस्तता के चलते ऑपरेशन नहीं करवा पाने के कारण मोतियाबिंद बहुत कठोर हो गया था। करीब 30 मिनट चले ऑपरेशन के दौरान आंख में लेंस प्रत्यारोपण किया गया। डॉक्टरों के अनुसार एक सप्ताह तक दवाइयां चलेंगी। एक सप्ताह के अंदर सब सामान्य हो जाएगा। उन्होंने बताया कि पांच साल पहले शिक्षामंत्री की दाईं आंख का ऑपरेशन भी उन्होंने किया था।
विज्ञापन


कॉलेज के बाहर छात्राओं के बैठने की व्यवस्था कराई
शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा आंख चेक करवाकर गोविंद अस्पताल से वापस घर जा रहे थे तो उनकी नजर महिला कालेज के बाहर पेड़ के नीचे खड़ी छात्राओं पर पड़ी। उन्होंने तुरंत गाड़ी रुकवाकर एसडीएम को कालेज की छात्राओं के लिए कालेज के बाहर बैठने की व्यवस्था करने के आदेश दिए। शिक्षा मंत्री की बैठने के लिए छात्राओं के लिए की गई व्यवस्था के लिए महिला कालेज की छात्रा बंटी, सरला, बीना, पूजा ने आभार जताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री ने उनके बैठने की व्यवस्था का उपलब्ध कराई है। वाहनों के इंतजार के लिए कई देर तक खड़ा रहना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed