{"_id":"5a32a1cc4f1c1bce408bd03a","slug":"81513267660-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज रहेंगे सभी निजी क्लीनिक हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज रहेंगे सभी निजी क्लीनिक हड़ताल पर
Updated Thu, 14 Dec 2017 09:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज रहेंगे सभी निजी क्लीनिक हड़ताल पर
नारनौल। क्लीनिकल इस्टाब्लिशमेंट एक्ट के विरोध में शुक्रवार 15 दिसंबर को सभी प्राइवेट अस्पताल राज्य व्यापी हड़ताल पर रहेंगे। केंद्र सरकार की ओर से छोटे बड़े सभी अस्पतालों के लिए बनाए नए कानून क्लीनिकल इस्टाब्लिशमेंट एक्ट के विरोध में आईएमए एसोसिएशन की ओर से यह हड़ताल रखी जाएगी। इसके तहत शहर के सभी प्राइवेट अस्पताल 15 दिसंबर को बंद रहेंगे।
आईएमए एसोसिएशन नारनौल के प्रधान डॉ. एमआर मक्कड़ का कहना है कि इस नए कानून के चलते छोटे बड़े सभी अस्पतालों में एंबुलेंस सुविधा, अल्ट्रासाउंड, एक्सरेे, 24 घंटे आईसीयू की सुविधा होनी चाहिए। इमरजेंसी केसों में मरीजों का फ्री चेकअप, पूरी तरह से जेनरिक दवाओं का इस्तेमाल करना, सभी कर्मचारी पूरी तरह क्वालीफाइड होने चाहिए, इनडोर व आउटडोर सभी मरीजों का पूरा रिकॉर्ड तथा हर महीने सीएमओ निरीक्षण करेंगे आदि जैसी अनेक अनावश्यक शर्तें लागू की गई हैं।
दंत चिकित्सक भी जाएंगे हड़ताल पर
15 दिसंबर को जिला महेंद्रगढ़ के सभी दंत चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। इंडियन डेंटल एसोसिएशन की जिला महेंद्रगढ़ शाखा के सेक्रेटरी डॉ. सुरेंद्र यादव ने बताया कि क्लिनिकल इस्टाब्लिशमेंट एक्ट के विरोध में यह हड़ताल रखी गई है। इसके चलते जिले के सभी दंत चिकित्सक सेवाएं नहीं देंगे। डॉ. यादव ने बताया कि डॉक्टरों की मांग है कि ऐसे सख्त कानून डॉक्टरों और मरीज दोनों के ही हित में नहीं हैं। इससे जहां भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा, वहीं निम्न एवं मध्यम वर्ग के रोगी को चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त करना दुष्कर हो जाएगा। इसे देखते हुए सभी दंत चिकित्सकों ने सर्वसम्मति से 15 दिसंबर को डेंटल क्लिनिक व अस्पताल बंद रखने का निर्णय लिया है।