{"_id":"5a171af84f1c1b3c3d8b9598","slug":"81511463672-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरपालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरपालिका
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो संख्या : 37 से 41
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। नगरपालिका प्रशासन ने वीरवार को चौथे दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। टीम को देखकर दुकानदारों ने बाहर रखा सामान अंदर रखना शुरू कर दिया। एमई को नारनौल जाने को लेकर अतिक्रमण अभियान लगभग डेढ़ घंटे ही चलाया गया। इस दौरान एक भी व्यापारी का चालान नहीं काटा, जबकि बड़े व्यापारियों का सामान आधा घंटे खड़े होकर अंदर रखवाया। चौथे दिन भी प्रशासन ने दुकानदारों का चालान नहीं किया।
बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे नगरपालिका की टीम ने एमई अंकित वशिष्ठ के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उनके साथ थे। पालिका प्रशासन ने बिना खाकी के यह अभियान चलाया। नगरपालिका कार्यालय के पास से शुरू हुआ अभियान शंकर मार्केट और शॉपिंग कॉम्पलेक्स की बाहरी ओर ब्रह्मदेव चौक तक चलाया गया। जैसे नगरपालिका की टीम बाजार में पहुंची तो दुकानदारों में हड़कंप मंच गया। टीम को देखते ही दुकानदारों ने अपना सामान अंदर रखना शुरू कर दिया। पालिका की टीम ने बृहस्पतिवार को थोड़ा बहुत सामान ही उठाया। दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। अतिक्रमण हटाए जाने के बाद मुख्य रास्ते खुले नजर आने लगे। नगरपालिका की कार्रवाई से कई दुकानदार क्षुब्ध हैं। उन्होंने पालिका प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया है। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि पालिका प्रशासन भेदभाव पूर्ण कार्रवाई कर रही है। अपने जान पहचान वालों को छोड़कर दूसरे व्यापारियों के सामान को उठा रहा है।
-----------
अतिक्रमण हटाओ अभियान अभी जारी रहेगा। जल्द ही प्रशासन बाहर बनाए गए चबूतरों को तुड़वाएगी। यह कार्रवाई एक सप्ताह के अंदर ही शुरू करवा दी जाएगी। इससे पहले शहर में मुनादी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
-अंकित वशिष्ठ, एमई, नगरपालिका महेंद्रगढ़।