फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   विकास में धन की कमी रुकावट नहीं बनेगी, पारदर्शिता रखनी होगी: डॉ. अभय

विकास में धन की कमी रुकावट नहीं बनेगी, पारदर्शिता रखनी होगी: डॉ. अभय

Tue, 25 Jul 2017 01:15 AM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
विकास में धन की कमी रुकावट नहीं बनेगी, पारदर्शिता रखनी होगी: डॉ. अभय
विकास में धन की कमी रुकावट नहीं बनेगी, पारदर्शिता रखनी होगी: डॉ. अभय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। विकास को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर है। नगर पालिका और गांवों के विकास में धन की कमी बाधा नहीं बनेगी। यह विचार हलका विधायक डॉ. अभयसिंह यादव ने सोमवार को मनोनीत पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि नांगल चौधरी नपा में सीवर और पाइप लाइन दबाने का कार्य प्रगति पर है। इससे अधिकांश सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। गड्ढे युक्त रास्तों में बारिश का पानी एकत्रित हो गया है। इनमें वाहन और पैदल लोग सुरक्षित सफर नहीं कर सकते। समाधान के लिए नपा को सक्रिय होना पड़ेगा। फिलहाल नपा के अकाउंट में 10 करोड़ से अधिक बजट है। बजट कम पड़ने की संभावना है, तो रिवाइज एस्टिमेट डीसी के माध्यम से चंडीगढ़ भेजे। इसे जल्द ही मंजूर करवा दिया जाएगा। विधायक ने कहा कि नपा को शहरों की तर्ज पर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास हैं। 22 मई 2016 को नांगल चौधरी नपा का पहला चुनाव हो चुका है। आरक्षित प्रक्रिया के तहत 13 पार्षद निर्वाचित हुए हैं। दो पार्षद मनोनीत किए हैं। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों में पारदर्शिता के निर्देश दिए। उन्होेंने पार्षदों को वार्ड स्तर की समस्याओं की सूची बनाने के लिए कहा। इस मौके पर चेयरपर्सन बबीता सैनी, बीडीपीओ दीपक यादव, सचिव राजाराम, भाजपा नेता दयाराम, रमेश तंवर, नीरज बंसल, संतलाल, निहाल सिंह, जेई राजेश कौशिक, रामकिशन सैनी, योगेंद्र सिंह, राहुल शेहरावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

बस स्टैंड का निर्माण जल्द शुरू होगा
उन्होंने कहा कि नांगल चौधरी में बस स्टैंड निर्माण के लिए बजट मंजूर हो चुका है। अधिकांश औपचारिताएं भी पूरी कर ली गई हैं। बाईपास का निर्माण शुरू होने में समय लगेगा। शहर वासियों को घर पर नलकूपों की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed