फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   8095 cases settled in Lok Adalat

Mahendragarh-Narnaul News: लोक अदालत में 8095 केसों का किया निपटारा

Sun, 15 Sep 2024 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 15 Sep 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
8095 cases settled in Lok Adalat
फोटो- 24लोक अदालत में केसों का निपटारा करते न्यायाधीश।स्त्रोत-प्रशासन
नारनौल। न्यायिक परिसर नारनौल, महेंद्रगढ़ व कनीना में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें 16286 केस निपटारे के लिए रखे थे, जिनमें 8095 केसों का निपटारा किया गया।
विज्ञापन

लोक अदालत में अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश कंवरपाल सिंह, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी जतिन गुजराल व सिविल जज जूनियर डिविजन भुवनेश सैनी नारनौल, सिविल जज जूनियर डिविजन विशेष गर्ग कनीना व महेंद्रगढ़ में सिविल जज जूनियर डिविजन रितु तंवर न्यायाधीशों की बैंच द्वारा फैसले किए गए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शैलजा गुप्ता ने बताया कि इस लोक अदालत में वाहन दुर्घटना मुआवजा केस, वैवाहिक मामले, जमीन अधिग्रहण मुआवजा से संबंधित मामले, दीवानी मामले जैसे की किराया, बैंक ऋण, बच्चों व पत्नी के लिए भरण-पोषण, चैक बाउंस, साइबर क्राइम व राजीनामा योग्य फौजदारी मामलों को रखा गया। लोक अदालत में कुल 16286 केस निपटारे के लिए रखे गए थे। इनमें से 8095 केसों का निपटारा किया गया। इसमें से 38 मोटर वाहन दुर्घटना से संबंधित मामले में कुल 2 करोड़ 31 लाख 30700 रुपये का मुआवजा दिया गया। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नारनौल द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर 01282-250322 चलाया हुआ है। इस पर भी आमजन किसी भी प्रकार की कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर केंद्रीय विश्वविद्यालय पाली के विधि विभाग के छात्रों ने एक प्रदर्शनी का आयोजन किया। साथ ही एक लोक अदालत से संबंधित नाटक की भी प्रस्तुति की। इस मौके पर केंद्रीय विश्वविद्यालय के डाॅ. प्रदीप सिहं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed