फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   80 new corona infected cases, including Covid in-charge of civil hospital

नागरिक अस्पताल की कोविड प्रभारी समेत 80 नए कोरोना संक्रमित केस आए

Wed, 11 Nov 2020 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
80 new corona infected cases, including Covid in-charge of civil hospital
जिले में मंगलवार को 80 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 5532 हो गई है। वहीं मंगलवार को 36 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया। अभी तक जिले में कुल 4962 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी तक जिले में नो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना के 561 केस अभी भी एक्टिव हैं।
विज्ञापन

उप सिविल सर्जन संजय बिश्नोई ने बताया कि जिले में 10 नवंबर तक 114813 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 71513 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 90874 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1296 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। मंगलवार को जिले में सबसे अधिक मामले नारनौल शहर से आए। इसमें पटीकरा स्थित कोविड-19 केयर सेंटर कंप्यूटर आपरेटर, नागरिक अस्पताल नारनौल की कोविड-19 की सैंपल कलेक्शन की प्रभारी, एक निजी अस्पतला के डॉक्टर समेत उसके परिवार के छह सदस्य कोरोना मरीज मिले हैं। इसके अलावा दो टीचर भी कोरोना मरीज मिली हैं। एक बार फिर नारनौल शहर कोरोना हॉट स्पॉट बना गया है। सर्दी और प्रदूषण के कारण लगाकर जिले में कोरोना मरीज बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित की सूची : मोहल्ला मिश्रावाड़ा नारनौल -4, मोहल्ला केशव नगर नारनौल-2, नारनौल हुडा सेक्टर-5, नारनौल पुलिस लाइन-3, मोहल्ला राव का नारनौल -3, मोहल्ला खरखड़ी नारनौल-4, न्यू कॉलोनी सीआईए रोड नारनौल-3, मोहल्ला शास्त्री नगर नारनौल-1, तिगरा-1, कोटिया-14, कनीना -2, नांगल हरनाथ-2, नारनौल फ्रेंड्स कॉलोनी -1, मोहल्ला सलामपुरा नारनौल-1, मोहल्ला नलापुर नारनौल -4, मोहल्ला चांदूवाड़ा नारनौल-1, अटेली-2, कुंजपुरा-2, मोहल्ला सैनीपुरा-1, खोड-1, पुरानी सराय नारनौल-1, नारनौल एम्पलाई कॉलोनी-6, गोद-1, निंबी-2, नारनौल हाउसिंग बोर्ड -1, पुरानी मंडी नारनौल-1, किला रोड नारनौल-1, पवेरा-2, मेघोत हाला-1, नियर यादव धर्मशाला महेंद्रगढ़-1, कुलताजपुर-1, जैनपुर-1, सेहलंग-1, मोहल्ला माली टिब्बा नारनौल-1, अपोजिट एसपी रेजिडेंस नारनौल -2 रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed