फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   7810 in Level-2, 4630 candidates in Level-1 took the exam

लेवल -2 में 7810, लेवल -1 में 4630 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी

Sun, 03 Jan 2021 11:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
7810 in Level-2, 4630 candidates in Level-1 took the exam
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा दूसरे दिन एक और लेवल दो की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। जिले में सुबह के सत्र में लेवल -2 की परीक्षा के लिए 12 स्कूलों में बनाए गए 30 परीक्षा केंद्रों पर 9045 में से 7810 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। जबकि 1235 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। सायंकालीन सत्र मेें लेवल -1 की परीक्षा के लिए 22 केंद्रों पर 5367 परीक्षार्थियों में से 4630 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जिसमें 737 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे।
विज्ञापन

डीईओ सुनील कुमार ने बताया कि दूसरे दिन दोनों लेवल की परीक्षा शांति पूर्वक संपन्न हो गई। इस दौरान बोर्ड की ओर से जारी निर्देशों का पालन किया गया। प्रत्येक सेंटर पर भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की ड्यूटियां लगाई गई थी। बोर्ड समेत प्रशासन के उड़नदस्ते दिन भर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। इसी दौरान कहीं भी किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी की सूचना नहीं पाई गई। परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी दो घंटे पहले पहुंचना शुरू हो गए थे। परीक्षार्थियों को केंद्र के अंदर तीन लेवल से होकर गुजरना पड़ रहा था। इस दौरान गहनता से तलाशी ली गई। परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र के बाहर सामान रखा गया। परीक्षार्थी को वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी के साथ परीक्षा में बैठने दिया। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले उम्मीदवारों की मेटल डिटेक्टर से जांच, आई स्कैनिंग, थर्मल स्कैनिंग और हैंड सैनिटाइजर व मास्क की जांच के बाद ही उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

एचटेट लेवल 2 टीजीटी की 12 स्कूलों में बनाये 30 परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा
चटेट लेवल दो की परीक्षा में 30 परीक्षा केंद्रों पर 9045 में से 7810 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। परीक्षा को नकल रहित बनाने के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने चाक-चौबंद प्रबंध किए हैं। परीक्षा केंद्रों के बाहर पु लिस बल तैनात किया गया था। एचटेट लेवल-2 की परीक्षा के लिए नारनौल में एमएलएस डीएवी स्कूल में 3, सरस्वती स्कूल नसीबपुर में 3, सीएल पब्लिक स्कूल में 1, हरियाणा सीनियर सेकेंडरी स्कूल नांगल चौधरी रोड में 2, पीजी कालेज नारनौल में 3, राजकीय महिला कालेज में 2, यदुवंशी शिक्षा निकेतन में 5, बीपीएस स्कूल में 1 परीक्षा केंद्र बनाया गया था। नारनौल में इन 20 परीक्षा केंद्रों पर 310 परीक्षार्थी प्रति सेंटर के हिसाब से 6200 परीक्षार्थियों की सीटिंग प्लान तैयार की गई थी। जबकि महेंद्रगढ़ में बनाए गए 10 परीक्षा केंद्र पर 3245 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सायंकालीन सत्र में 10 स्कूलों में बनाये 22 परीक्षा केंद्रों पर हुई एचटेट
सायंकालीन सत्र में 22 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हुई। यह परीक्षा लेवल-1 पीआरटी की हुई। इसमें 5367 उम्मीदवार का परीक्षा देना निर्धारित था। जिसमें 4630 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी 737 उम्मीदवार गैर हाजिर रहे। एचटेट लेवल-1 की परीक्षा के लिए नारनौल में एमएलएसडीएवी में 3, सरस्वती स्कूल नसीबपुर में 3, सीएल स्कूल में 1, हरियाणा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 2, पीजी कालेज में 3, यदुवंशी स्कूल में 1 बनाया गया था। जबकि आरपीएस स्कूल खातोद महेंद्रगढ़ में 1, टैगोर स्कूल माजरा खुर्द महेंद्रगढ़ में 2, महेंद्रगढ़ कालेज में 1 व शरबती स्कूल महेंद्रगढ़ में 1 परीक्षा केंद्र बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed