फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   75th Independence Day will be celebrated today

आज मनाया जाएगा 75वां स्वतंत्रता दिवस

Sat, 14 Aug 2021 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
75th Independence Day will be celebrated today
होटल में रजिस्ट्रर चैक करते पुलिस कर्मचारी। - फोटो : Narnol
जिले में रविवार को 75वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम आईटीआई नारनौल में आयोजित किया जाएगा। जिसमें उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला मुख्यातिथि के रूप में तिरंगा फहराएंगे। समारोह को लेकर पुलिस प्रशासन ने जिला में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। जगह-जगह नाके लगाए गए है। वहीं होटलों, बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर भी संदिग्ध लोगों से गहन पूछताछ के साथ यात्रियों के सामान की जांच की जा रही है। ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना को होने से रोका जा सके। स्वतंत्रता दिवस को लेकर तो पुलिस चौकस है ही, किसान आंदोलन को भी अधिकारी नकार नहीं रहे हैं। पिछले दिनों भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करने सीएल फार्म पहुंचे सीएम मनोहर लाल के कार्यक्रम में कड़ी सुरक्षा के बावजूद एक किसान दाखिल हो गया। जैसे ही सीएम बोलना शुरू किया उसने नारे लगा दिए थे। किसान पूरे राज्य में भाजपा व जजपा के कार्यक्रमों के विरोध का एलान कर चुके हैं। इसलिए बहुत से जिलों में मंडलायुक्त या उपायुक्त ही तिरंगा फहराएंगे। नारनौल में किसान आंदोलन का असर बहुत कम है। फिर भी पुलिस इस मामले में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती। इसे देखते हुए भी सारे सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस ने बाहरी नाकों के अलावा शहर में भी नाके लगाए हैं। जिले में करीब 25 नाके लगाए गए हैं। शनिवार से भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया गया है। ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से बनी रहे। इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पांच रिजर्व फोर्स तैनात की गई हैं। जोकि पुलिस लाइन में पूरे साज बाज के साथ रहेंगी। जिले में करीब 450 पुलिसकर्मियों की ड्यूटियां लगाई गई है। वहीं, यातायात को सुचारु रूप से चलाने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की संख्या भी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने अपना चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। होटल, धर्मशालाओं में रुकने वालों का सत्यापन किया जा रहा है। इसके अलावा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर भी संदिग्ध यात्रियों पर नजर रखी जा रही है। शहर के बाहरी व भीतरी प्रमुख चौराहों पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर पुलिस ने शहर के अंदर और बाहर नाके लगाए हैं। शहर के हर एंट्री प्वाइंट पर पुलिसकर्मी तैनात हैं, जोकि आने जाने वालों पर नजर रख रहे हैं। कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। आम लोग पुलिस का सहयोग करें। - चंद्रमोहन, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed