{"_id":"61ba338c64c21e477c74a69b","slug":"750-people-are-taking-pension-by-giving-wrong-certificate-of-income-now-it-will-be-deducted-narnol-news-rtk632832158","type":"story","status":"publish","title_hn":"आय का गलत प्रमाणपत्र देकर 750 लोग ले रहे पेंशन, अब कटेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आय का गलत प्रमाणपत्र देकर 750 लोग ले रहे पेंशन, अब कटेगी
विज्ञापन
नारनौल। पेंशन के लिए आयु का प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज पूरे नहीं होने पर जिला समाज कल्याण विभाग ने इस साल करीब पांच हजार आवेदनों को निरस्त किया है। वहीं अब पेंशन दस्तावेजों में अपनी आय की गलत जानकारी देने पर जिले में 750 के करीब पेंशनधारकों की पेंशन रुक गई है। ये लोग दस्तावेजों में आय की गलत जानकारी देकर विभाग से पेंशन ले रहे थे। सरकार द्वारा पेंशन के लिए परिवार पहचान पत्र को अनिवार्य कर दिया है। जिसमें पेंशनधारकों की आय पेंशन के लिए निर्धारित आय से अधिक पाई जा रही है। इस प्रकार जैसे-जैसे पेंशनधारक परिवार पहचान पत्र जमा करवा रहे हैं, वैसे-वैसे गलत जानकारी देकर पेंशन बनवाने वाले बुजुर्गों की पेंशन बंद की जा रही है।
बता दें कि जिले में 1 लाख 23 हजार के करीब लोगों को पेंशन मिल रही है। इनमें बुढ़ापा, विकलांग आदि शामिल हैं। इनमें सबसे अधिक बुढ़ापा पेंशन लेने वाले शामिल हैं। इस वर्ष जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा करीब पांच हजार लोगों के आवेदनों को दस्तावेजों में गलत जानकारी देने पर निरस्त किया गया है। सरकार के नियमानुसार 2 लाख से अधिक आय वाले पेंशन के लिए योग्य नहीं हैं, मगर अनेक लोगों ने पेंशन के लिए अपने दस्तावेजों में आय की गलत जानकारी देकर पेंशन शुरू करवा ली है।
परिवार पहचान पत्र में हो रहा आय का खुलासा
पेंशन के लिए जैसे ही परिवार पहचान पत्र अनिवार्य किया गया है। पेंशनधारकों की आय का खुलासा होने लगा है। जमीन मालिक सहित सरकारी नौकरी पेशा वालों के परिजन पेंशन ले रहे हैं। इन लोगों के समक्ष यह परेशानी आ रही है कि यदि वह पेंशन लेने के लिए परिवार पहचान पत्र अलग से बनवाएं तो उन्हें मेडिकल की सुविधा नहीं मिल पाएगी। पहले परिवार पहचान पत्र नहीं होने के कारण उनकी आय की जानकारी नहीं लग पाती थी और पेंशन लेते रहते थे। अब ऑनलाइन में परिवार पहचान पत्र से पता चल जाता है कि आईडी में जुड़े सदस्यों की कुल आय कितनी है। संवाद
विज्ञापन
-------
वर्जन
दो लाख रुपये की सालाना आय वाले भी पेंशन के हकदार नहीं है। जिले में करीब 750 लोग आय की गलत जानकारी देकर पेंशन ले रहे थे। जिसका खुलासा परिवार पहचान पत्र ने कर दिया अब उनकी पेंशन कटेगी। परिवार पहचान पत्र से विभाग को सारी जानकारी मिल जाती है। पहले ऐसा नहीं होने के कारण लोग झूठा आय प्रमाण पत्र देकर पेंशन बनवा लेते थे। मगर परिवार पहचान पत्र लागू होने के कारण पेंशन लेने वाले फ्राड पर पूर्णतया रोक लगेगी।
- अमित शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी