फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   73 percent people did not get the second dose

73 फीसदी लोगों ने नहीं लगवाई दूसरी डोज

Mon, 20 Sep 2021 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
73 percent people did not get the second dose
नारनौल। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए सरकार अधिक से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का प्रयास कर रही है। ताकि कोरोना की तीसरी आशंकित लहर से लोगों को बचाया जा सके। मगर, जिले में पहली डोज के मुकाबले दूसरी डोज लगवाने वाले लोगों की संख्या काफी कम है।
विज्ञापन

जिले में कुल 708081 लोगों को कोरोना की पहली व दूसरी डोज लगाई गई है। इसमें 518008 लोगों ने पहली तथा 190073 ने कोरोना की दूसरी डोज ली है। ऐसे में दूसरी डोज अब तक लगी पहली डोज का 27 फीसदी है। इस प्रकार 73 फीसदी लोगों को अभी दूसरी डोज लगना बाकी है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव का एकमात्र उपाय वैक्सीन है। इसलिए सरकार सभी लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाकर उन्हें सुरक्षित करना चाह रही है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय मेगा वैक्सीन कैंप लगाकर अधिक से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन करने का कार्य किया जा रहा है। हाल ही में विभागीय निर्देशानुसार लगाए गए तीन दिवसीय मेगा वैक्सीन कैंप में 80 हजार लोगों को पहली व दूसरी कोरोना की दूसरी डोज लगाई गई। यह आंकड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है, लेकिन दूसरी डोज का आंकड़ा नहीं बढ़ पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेगा कैंप में 80 हजार से अधिक लोगों को लगाई वैक्सीन
विभागीय निर्देशानुसार 13 से 15 सितंबर तक मेगा वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इसमें विभाग द्वारा 65 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था। जिसमें जिला स्वास्थ्य विभाग अपने लक्ष्य से अधिक 80627 लोगों को वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगाकर पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा। जबकि पहले स्थान पर यमुनानगर जिला रहा।
वैक्सीन लगवाने में युवा आगे
वैक्सीन लगवाने में युवा वर्ग आगे है। जिला महेंद्रगढ़ में 18 से 44 आयु वर्ग में 3 लाख 44 हजार 551 ने कोरोनारोधी टीका लगवाया है। जोकि जिले में सबसे अधिक है। जबकि 60 वर्ष अधिक आयु वर्ग के 170106 लोगों ने पहली व दूसरी डोज लगवाई है। इसी प्रकार 45 से 59 आयु वर्ग में 1 लाख 73 हजार 627 लोगों कोरोना का टीका लगवाया है। वहीं 11095 हेल्थ केयर वर्कर तथा 8702 फ्रंट लाइन वर्कर ने कोरोना वैक्सीन ली है।

जिले में 7 लाख से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। इनमें 5 लाख 18 हजार लोगों को पहली तथा 1 लाख 19 हजार 73 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। जिले में विभिन्न स्थानों पर प्रतिदिन कैंप लगाकर लोगों को वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि अधिक से अधिक का वैक्सीनेशन किया जाए।- डॉ. नरेंद्र कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed