फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   लोकसभा 2019 के लिए सरकार का प्रचार करेगी ग्रामीण चौकीदार सभा

लोकसभा 2019 के लिए सरकार का प्रचार करेगी ग्रामीण चौकीदार सभा

Thu, 27 Dec 2018 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा 2019 के लिए सरकार का प्रचार करेगी ग्रामीण चौकीदार सभा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सभा ने लोकसभा 2019 में भाजपा सरकार का साथ देने का एलान किया। सभा प्रदेश भर में भाजपा का प्रचार करेगी। गांव गांव जाकर सरकार की नीतियों की जानकारी देंगे। डोर टू डोर स्तर तक जाकर उपलब्धियों का बखान करेंगे।
हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सभा की प्रदेश स्तरीय बैठक बुधवार को महेंद्रगढ़ में हुई। प्रदेश अध्यक्ष सतबीर सिंह दुुग्गल की अध्यक्षता में बैठक में फैसला लिया कि सभा प्रदेश सरकार का साथ देगी। प्रधान सतबीर सिंह ने कहा कि सीएम मनोहरलाल ने चौकीदारों की सभी मांगों को पूरा किया है। चौकीदारों का मानदेय 3500 रुपये से बढ़ाकर 7 हजार रुपये किया। साइकिल का भत्ता 3500 रुपये किया। वर्दी भत्ता दो हजार से 2500 रुपये किया। लाठी, बैटरी, छाता के 750 रुपये से बढ़ाकर एक हजार रुपये किया। रैली के जरिए सीएम का आभार जताएंगे। जिसके लिए सीएम से समय ले रहे हैं। पानीपत में रैली कर इन मांगों को पूरा करने पर अभिनंदन करेंगे। सरकार की नीतियों का प्रचार करने के लिए घर-घर जाएंगे। उपलब्धियों का गांव-गांव में बखान करेंगे। सरकार की नीतियों को हर एक व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करेंगे।
विज्ञापन

मीटिंग में रेवाड़ी के प्रधान अनिल, पानीपत से रामचंद्र, सोनीपत से सतीश कुमार, कुरूक्षेत्र से सुरजीत, करनाल से अनिल, फतेहाबाद से जय सिंह, सिरसा से निहाल सिंह, गुरुग्राम से श्रीभगवान, सुरेश, सोनीपत से महेंद्र, राजेंद्र मेघनवास, बाबूलाल, बलवंत सिंह, महेंद्रगढ़ जिला प्रधान मदनलाल नागर, चेयरमैन लालचंद, सचिव वेदप्रकाश कौथल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed