फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   मांगें नहीं मानने पर कर्मचारियों में प्रशासन के प्रति रोष

मांगें नहीं मानने पर कर्मचारियों में प्रशासन के प्रति रोष

Thu, 14 Sep 2017 11:03 PM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
मांगें नहीं मानने पर कर्मचारियों में प्रशासन के प्रति रोष
मांगें नहीं मानने पर कर्मचारियों में प्रशासन के प्रति रोष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। हरियाणा राज्य चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी यूनियन के बैनर तले लघु सचिवालय में आयुर्वेद विभाग के पार्ट टाइम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने वेतन में हुई कटौती के विरोध में वीरवार को 11वें दिन भी धरना जारी रहा। धरने की अध्यक्षता कार्यकारी प्रधान मनोज कुमार ने की। धरने का समर्थन सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रभारी महेेंद्र सिंह ने किया।

धरने पर बैठे आयुर्वेद विभाग के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए महेंद्र सिंह ने कहा कि जिले का डीसी रेट हर साल रिवाइज होता है, लेकिन इस बार डीसी रेट घटा दिया गया है। कहा कि जिला महेंद्रगढ़ को छोड़कर अन्य जिलों का डीसी रेट बढ़ाया है। महंगाई बढ़ती जा रही है। महंगाई अनुसार वेतन बढ़ना चाहिए, लेकिन महेंद्रगढ़ जिले का वेतन घटाया गया है। वेतन घट जाने से आयुर्वेद कर्मचारियों का 1500 से लेकर तीन हजार रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि वेतन घटा कर आयुर्वेद कर्मचारियों के साथ सरासर अन्याय किया है। उन्होंने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है कि पता करे कि यह चूक कहां हुई है। इसकी जांच कर जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए। यदि सरकार और जिला प्रशासन इसको दुरुस्त नहीं करते तो कर्मचारी यूनियन इस बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि पार्ट टाइम कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लगातार 11 दिन से लघु सचिवालय में धरना देकर बैठे है, लेकिन आज तक जिला प्रशासन और सरकार की ओर से कोई पहल नहीं हुई। इससे कर्मचारियों में सरकार और प्रशासन के प्रति रोष है। यदि सरकार और प्रशासन ने जल्द से जल्द उन्हें वेतन बढ़ाकर नहीं दिया तो कर्मचारी यूनियन आगामी रणनीति बनाकर इसका विरोध करेगी। इस अवसर पर सत्यनारायण, जयसिंह, हरिराम, रतिराम, उदय, सोमदत्त, मनोज, पूर्ण, सरजीत, सुनील, जयसिंह, मातादीन, सुमेर, कृष्ण, रामनिवास, रूपेश, रतिराम, अजय कुमार, शकुंतला, लक्ष्मी, ज्वाला देवी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed