{"_id":"5999daf24f1c1beb258b46f9","slug":"71503255282-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को दिए निरीक्षण और प्रबंधन के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों को दिए निरीक्षण और प्रबंधन के गुर
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला में छात्रों को निरीक्षण और प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। विद्यालय निदेशक जगदेव यादव ने बताया निरीक्षण और प्रबंधन के गुण सफलता के मूल स्रोत हैं। इन गुणों को ग्रहण कर अभ्यास करने से मानव विकास का मार्ग आसान हो जाता है।
विद्यालय में पोशाक और बैग प्रबंधन से संबधित प्रतियोगिता हुई। इससे पहले अध्यापकों ने विद्यार्थियों को इसका प्रशिक्षण भी दिया। विद्यार्थियों को घर पर रखी वस्तुओं के प्रबंधन के गुर भी बताए। जूरी मेंबर्स ने सभी कक्षा के विद्यार्थियों का अवलोकन कर अपनी सूझबूझ से परिणाम तैयार किए। आठवीं कक्षा से पारुल, किरण, नेहा, मुस्कान, साहिल, सातवीं कक्षा से प्रीति, प्रियंका, योगेश, अजीत, रितिक छठी कक्षा से अजय, मन्नू, प्राची, सपना, तमन्ना पांचवी कक्षा से पायल, स्वीटी, जतिन, कशिश चौथी कक्षा से संजू, खुशी, अंजली, अमीषा तीसरी कक्षा से यश, सनी, लक्ष्य, बिंदु, हिमांशी, दूसरी कक्षा से नैतिक, भावना, अमनदीप, दिपांशु पहली कक्षा से ईशांत, प्रवेश, गौरव, पायल यूकेजी से अभिषेक, गुंजन, कुशाल, हिमांशी, विहान, एलकेजी से अंजली, रोनक, प्रिंस, अंकित, नव्या आदि को कक्षा में सर्वोत्तम कार्य के लिए चुना गया। विद्यालय निदेशक ने विजेता विद्यार्थियों सहित सभी प्रतिभागियों को बधाइयां दी गईं। विद्यार्थियों को प्रेरित किया की समाज और देश हित के लिए सभी को मिल कर कदम बढ़ाना होगा। इस अवसर पर प्रिंसिपल युद्धवीर यादव, डीएड प्राचार्य ओमप्रकाश, सीईओ आरएस यादव, वरिष्ठ विभाग के डीन पूर्ण सिंह, कनिष्ठ विभाग के डीन नरेंद्र यादव आदि मौजूद थे।