फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   70064 MT mustard purchase in district mahendragarh

जिले में 70064 मीट्रिक टन सरसों की हुई खरीद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 12:48 PM IST
विज्ञापन
70064 MT mustard purchase in district mahendragarh
अनाज मंडी नारनौल में सरसों लेकर आये किसान - फोटो : AMAR UJALA
नारनौल। सरकार के निर्देशानुसार जिले में रबी फसल की सरकारी खरीद जारी है। शुक्रवार को जिला में 3589 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई। अब तक जिले में 70064 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई है। वहीं शुक्रवार को जिला में 958 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा तथा अब तक जिला में 10555 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। वहीं जिला में शुक्रवार को 209 मीट्रिक टन चने की खरीद हुई तथा अब तक जिला में 1215 मीट्रिक टन चने की आवक हुई है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त जगदीश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को अटेली बाछौद व बोचिड़िया खरीद केंद्र पर कुल 940 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई। कनीना सेहलंग कारिया व दौंगड़ा अहीर में कुल 889 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई। शुक्रवार को नांगल चौधरी निजामपुर व धौलेड़ा में कुल 763 मीट्रिक टन सरसों खरीदी गई। नारनौल में 691 मीट्रिक टन सरसों की आवक हुई। सतनाली में 191 व महेंद्रगढ़ में 115 मीट्रिक टन सरसों की आवक हुई। वहीं शुक्रवार को सतनाली में 829 व कनीना में 129 मीट्रिक टन गेहूं खरीद हुई। महेंद्रगढ़ नांगल चौधरी नारनौल व अटेली में शुक्रवार को गेहूं की कोई आवक नहीं हुई। इसी प्रकार शुक्रवार को सतनाली में 172 व नारनौल में 37 मीट्रिक टन चने की खरीद हुई। नांगल चौधरी में चने की कोई आवक नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed