फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   65 thousand voters will cast their vote for the first time, 772 polling stations made

Mahendragarh-Narnaul News: 65 हजार मतदाता पहली बार करेंगे मत का प्रयोग, 772 बनाए मतदान केंद्र

Fri, 23 Aug 2024 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
65 thousand voters will cast their vote for the first time, 772 polling stations made
नारनौल। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही नेताओं के दौरे भी तेज हो गए हैं। अभी किसी भी पार्टी की तरफ से उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं की गई हैं, लेकिन इस बीच टिकट के दावेदार जरूर अपना प्रचार-प्रसार व टिकट के लिए भागदौड़ कर रहे हैं। इस बार बीते विधानसभा चुनाव से 65 हजार अधिक वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे। वर्ष 2019 में 666973 मतदाता थे, इसमें पुरुष मतदाता 353040 और महिला 313929 मतदाता थे। वहीं इस बार जिले में 731977 मतदाता है, जो अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसमें पुरुष मतदाता 385855 और महिला 346117 मतदाता है। थर्ड जेंडर में चार नांगल चौधरी व एक नारनौल में अपना मत का प्रयोग करेगा। हालांकि वर्ष 2019 में किसी भी थर्ड जेंडर ने विधानसभा चुनाव में अपने मत का नहीं प्रयोग किया था।
विज्ञापन



महेंद्रगढ़ में सबसे ज्यादा वोटर तो नारनौल में सबसे कम:
वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में महेंद्रगढ़ में सबसे ज्यादा वोटर है, वहीं अटेली में सबसे कम है। अटेली में 202349 मतदाता, महेंद्रगढ़ में 209029, नारनौल में 155603 और नांगल चौधरी में 164996 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन


जिले में 772 बनाए मतदान केंद्र:

जिले में 772 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें अटेली विधानसभा के शहरी क्षेत्र में 14 व ग्रामीण क्षेत्र में 201 में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। महेंद्रगढ़ विधानसभा के शहरी क्षेत्र में 19 व ग्रामीण क्षेत्र में 201, नारनौल विधानसभा के शहरी क्षेत्र में 68 व ग्रामीण क्षेत्र में 87 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं नांगल चौधरी विधानसभा के शहरी क्षेत्र में 7 व ग्रामीण क्षेत्र में 175 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




2019 में अटेली में सबसे कम तो महेंद्रगढ़ में सबसे ज्यादा हुई थी वोटिंग:

वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में महेंद्रगढ़ विधानसभा में 74.38 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो जिले की चारों विधानसभाओं में सबसे ज्यादा थी। वहीं सबसे कम 67.73 अटेली विधानसभा में मतदान हुआ था। इसके अलावा नारनौल विधानसभा में 69.0 व नांगल चौधरी 69.32 प्रतिशत मतदान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed