फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक ने डीएसपी व थाना प्रबंधकों के साथ की गोष्ठी

लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक ने डीएसपी व थाना प्रबंधकों के साथ की गोष्ठी

Sat, 30 Mar 2019 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक ने डीएसपी व थाना प्रबंधकों के साथ की गोष्ठी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने लोकसभा चुनाव को मध्य नजर रखते हुए जिला महेंद्रगढ़ के सभी डीएसपी व थाना प्रबंधकों की लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में गोष्ठी आयोजित की गई। इस गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक ने लोकसभा चुनाव की सुरक्षा संबंधित सभी तैयारियों पर मंत्रणा की। उन्होंने सभी प्रबंधक थाना को आदेशित किया कि वो अपने-अपने थाना क्षेत्र के सभी उद्घोषित अपराधियों, बेल जंपरों व दुश्चरित्र व्यक्तियों पर निगरानी रखेंगे। अगर उनके द्वारा किसी भी प्रकार का कोई कानून विरोधी या असंवैधानिक कार्य किया जाता हैं तो उनके विरुद्ध तुरंत कानूनी कार्यवाही की जाये तथा बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर भी कड़ी नजर रखी जाये। क्योंकि ऐसे लोगों द्वारा चुनाव के दौरान नकली नंबर प्लेट की गाड़ियों का प्रयोग करके किसी भी प्रकार की अनैतिक घटनाओं को अंजाम दिए जाने से इंकार नही किया जा सकता। अगर ऐसा कोई भी वाहन आपके संज्ञान में आता हैं तो उसके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जाए। इसके अलावा अवैध शराब के ठेकों एवं तस्करी पर भी कानूनी कार्यवाही की जाएं।

इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने सभी उप पुलिस अधीक्षकों को भी अपने-अपने पर्यवेक्षण क्षेत्र के सामाजिक एवं प्रमुख लोगों से सामंजस्य स्थापित करने बारे निर्देशित किया गया, ताकि चुनाव के दौरान उनका सहयोग प्राप्त किया जा सके ताकि किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित होने से पूर्व सामाजिक तौर पर समय रहते कार्यवाही की जा सके। इसके अलावा सभी सभी प्रबंधक थाना एवं सभी उप पुलिस अधीक्षकों को आदेशित किया गया कि वो सभी अपने-अपने थाना एवं पर्यवेक्षण क्षेत्र में रात्रि के दौरान अधिक से अधिक प्रभावशाली गश्त करे ताकि भैंस चोरी, लूट एवं डकैती जैसी घटनाओं पर अंकुश लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed