फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   नगर पालिका के 33 कर्मचारियों का कांट्रेक्ट खत्म, काम चलाने के लिए डीआईओ से 2 कंप्यूटर ऑपरेटर भेजे

नगर पालिका के 33 कर्मचारियों का कांट्रेक्ट खत्म, काम चलाने के लिए डीआईओ से 2 कंप्यूटर ऑपरेटर भेजे

Thu, 17 Jan 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका के 33 कर्मचारियों का कांट्रेक्ट खत्म, काम चलाने के लिए डीआईओ से 2 कंप्यूटर ऑपरेटर भेजे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। नगर पालिका में आउटसोर्सिंग पॉलिसी के तहत लगे 33 कर्मचारियों का अनुबंध खत्म हो गया है। इसके बाद नगर पालिका में ड्राइवरों, क्लर्कों और कंप्यूटर ऑपरेटर ने काम करना बंद कर दिया है। फिलहाल काम चलाने के लिए जिला सूचना अधिकारी कार्यालय से दो कंप्यूटर ऑपरेटर भेजे गए हैं।
नगर पालिका में आउटसोर्सिंग पॉलिसी के तहत वर्ष 2018 में अनुबंध पर 33 कर्मचारी नियुक्त किए गए थे। इसमें 8 सहायक, 2 कंप्यूटर ऑपरेटर, 2 जूनियर इंजीनियर, 5 ड्राइवर, हुड्डा पार्क के 15 कर्मियों को लगाया गया था। 31 दिसंबर 2018 तक के लिए कर्मियों को नियुक्त किया गया था। नगर पालिका की ओर से इस अनुबंध को विस्तार नहीं दिया गया। जिस कारण कर्मचारियों का समय खत्म हो गया। नगर पालिका में लगे इन 33 कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया है।
विज्ञापन

नगर पालिका में ड्राइवरों के काम पर न आने के कारण टैंपो पालिका परिसर में ही खड़े हैं। लोगों को घर-घर से कचरा उठाने की सेवा बंद हो चुकी है। हुडा परिसर में नियुक्त कर्मी भी काम नहीं कर रहे। ऐसे में नगर पालिका में काम प्रभावित हो गया है। जिला प्रशासन ने काम चलाने के लिए दो कंप्यूटर ऑपरेटर नगर पालिका में भेजे हैं। जिला सूचना अधिकारी कार्यालय की ओर से यह ऑपरेटर भेजे गए हैं। कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए नगर पालिका की ओर से दोबारा टेंडर किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
पालिका में कर्मचारियों के टेंडर का समय पूरा हो गया है। डीआईओ की ओर से दो कंप्यूटर ऑपरेटर भेजे गए हैं। जरूरत पड़ी तो अन्य कर्मचारियों की मांग की जाएगी। जल्द ही नए सिरे से मैन पावर का टेंडर लगाया जाएगा। नागरिकों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आने देंगे।
- राजाराम, सचिव, नगर पालिका महेंद्रगढ़।

वर्जन
नपा में आउटसोर्सिंग के तहत लगे कर्मचारियों का टेंडर 31 दिसंबर को खत्म हो चुका है। इसके लिए हमने कई बार लेटर लिखे। नौ जनवरी को पालिका सदन की बैठक में भी कर्मचारियों के कार्यकाल को विस्तार देने का प्रस्ताव पारित किया गया था। प्रशासन की ओर से इसे मंजूर नहीं किया जा रहा।

- रीना बंटी, चेयरपर्सन, नगर पालिका महेंद्रगढ़।

ये आएंगी दिक्कत
कर्मियों का अनुबंध खत्म होने पर नगर पालिका के टैंपो बंद हो गए। अब घर-घर से कचरा उठाने के लिए सुविधा नहीं मिलेगी। हुड्डा पार्क के कर्मियों के हटने से यहां सफाई नहीं होगी। पार्क का सुंदरीकरण भी प्रभावित होगा। जूनियर इंजीनियर के चले जाने से पालिका के नए टेंडर के विकास कार्य प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed