फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   ोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल 13वें दिन भी जारी

ोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल 13वें दिन भी जारी

Mon, 29 Oct 2018 12:58 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
ोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल 13वें दिन भी जारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। प्राइवेट बसों को परमिट जारी के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल रविवार 13वें दिन भी जारी रही। हड़ताल के दौरान विभिन्न विभागों के 902 कर्मचारियों ने सिंघाणा रोड स्थित बिजली निगम सर्कल कार्यालय में धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। वहीं सरकार के निर्देशानुसार विभाग ने रोडवेज कर्मियों की हड़ताल के चलते आउटसोर्स पर चालक-परिचालकों को भर्ती कर लिया है जिससे रोडवेज की बस सेवा धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगी है। पटरी पर लौटती बस सेवा से विभागीय अधिकारियों ने भी राहत भरी सांस मिली है। रविवार को 103 बसों का संचालन किया गया जिन्हें पांच प्रोबेशन व 98 आउटसोर्स पर लगाए गए चालकों ने दौड़ाया। वहीं दो बार हड़ताली कर्मचारियों की सरकार के साथ हुई वार्ता विफल होने के बाद सरकार ने कर्मचारी नेताओं के खिलाफ सख्ती करते हुए उन्हें गिरफ्तार करना शुरू कर दिया है। इसके विरोध में कर्मचारियों ने भी सरकार के साथ आर-पार की लड़ाई लड़ने का ऐलान कर दिया है। ऐसे में आगामी दिनों में सरकार के लिए मुश्किलें बढ़ने की संभावना है।
बता दें कि सरकार द्वारा निजी बसों को प्राइवेट परमिट देने के विरोध में रोडवेज कर्मचारी 16 अक्तूबर से हड़ताल पर चले गए। इसके बाद से रोडवेज कर्मचारी लगातार हड़ताल पर चल रहे हैं। इसी बीच सरकार ने कर्मचारी नेताओं को वार्ता के लिए आमंत्रित किया गया। परंतु कर्मचारियों व सरकार के बीच की वार्ता सिरे नहीं चढ़ पाई। वार्ता विफल होने पर अन्य विभागों के कर्मचारी भी हड़ताली रोडवेज कर्मियों के समर्थन में आ गए। इसके बाद दोबारा सरकार व हड़ताली कर्मचारियों के बीच वार्ता हुई, लेकिन वह भी बिना कोई नतीजे के विफल हो गई। इस वार्ता के विफल होने के साथ ही सरकार ने कर्मचारी नेताओं के खिलाफ सख्ती करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इससे गुस्साएं हड़ताली कर्मचारियों सरकार से आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया।
विज्ञापन

समर्थन में 902 कर्मचारी हड़ताल पर
रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में विभिन्न विभागों के 902 कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे हैं। रविवार को बिजली विभाग के 450, वन विभाग के 30, शिक्षा विभाग के 70, जनस्वास्थ्य विभाग के 300, नगर पालिका के दो और सिंचाई विभाग के 50 कर्मचारी हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने निगम कार्यालय में दिया धरना
रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में विभिन्न संगठनों से जुड़े कर्मचारी सिंघाणा रोड स्थित निगम सर्कल कार्यालय प्रांगण में धरने पर बैठकर सरकार के खिलाफ रोष जताया। वहीं तालमेल कमेटी के आह्वान पर चितवन वाटिका में अनशन पर बैठे प्राथमिक शिक्षक संघ के चेतराम चंदेला, श्यामलाल नागर, पीडब्लूडी मेकेनिकल ब्रांच के प्रधान रमेश कुमार, करतार सिंह और शेरसिंह को कर्मचारी नेताओं ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया।

सरकार के आदेशानुसार विभाग द्वारा आउटसोर्स पर चालक व परिचालकों को भर्ती किया गया है। जिनके सहयोग से बसों को संचालन किया जा रहा है। जल्द ही लंबे रूटों पर भी रोडवेज बसों को संचालन शुरू किया जाएगा।

-राजीव नागपाल, जीएम रोडवेज नारनौल।

जनस्वास्थ्य कर्मियों की 7वें दिन भी हड़ताल जारी रही
मंडी अटेली। हरियाणा पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जनस्वास्थ्य विभाग अटेली के कर्मचारियों की 8वेें दिन रविवार को भी हरियाणा रोडवेज कर्मियों के समर्थन में हड़ताल जारी रही। कर्मचारियों ने बूस्टिंग स्टेशन पर धरने पर बैठकर सरकार विरोधी नारे लगाए। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि जब तक सरकार प्राइवेट बसों के परमिट को रद्द नहीं करती है तब तक कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहेगी। भाजपा सरकार ने विभागों का निजीकरण अपने चहेते पूंजीपतियों को लाभ देने के लिए इस तरह का कार्य कर रही है। प्रदर्शन में रोहताश, हरद्वारी लाल, बिमला देवी, बलजीत, विक्रम सिंह, कबूल सिंह, देशराज, दलीप सिंह, देवेंद्र, मुकेश कुमार व ताराचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed