{"_id":"5af7429f4f1c1be1408b4c30","slug":"61526153887-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपा चुनाव: मतदान आज, 29 प्रत्याशियों में होगा 9 का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नपा चुनाव: मतदान आज, 29 प्रत्याशियों में होगा 9 का चयन
Updated Sun, 13 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली।
स्थानीय नगर पालिका के पार्षद पद के चुनाव के लिए मतदान रविवार सुबह यानी आज 7 बजे से आरंभ होगा। इसको लेकर प्रशासन ने मतदान केंद्रों पर ईवीएम के साथ कर्मचारियों को तैनात किया है। कस्बे के 11 वार्डाें में से 2 वार्डों में निर्विरोध पार्षद चुन लिए गए, लेकिन 9 वार्डों में 29 प्रत्याशी मैदान में हैं। जीत का सेहरा किसके सिर पर होगा यह फैसला कस्बे के 4899 मतदाता ईवीएम का बटन दबाकर करेंगे।
कस्बे के 8 अलग-अलग स्थानों पर मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से कस्बे के 6 स्थानों पर पुलिस नाके लगाकर कर्मचारी तैनात किए हैं, साथ ही दो पेट्रोलिंग पार्टी भी नियुक्त किए हैं। चुनाव को लेकर कस्बे के शराब के ठेकों को भी बंद करवा दिया गया है। नांगल बैरियल, कनीना चौक, पुराना बस स्टैंड, धनुंदा चौक, अटेली-बहरोड़ सड़क मार्ग पर रेलवे फाटक और झंडा चौक पर पुलिस नाके लगाए गए हैं।
यह हैं मतदान केंद्र
वार्ड-1 व 2 के मतदाता चंपा देवी स्कूल में अपना मतदान करेंगे। वहीं 3 नंबर वार्ड के मतदाता नारनौल-रेवाड़ी सड़क मार्ग पर स्थित महाविद्यालय (कॉलेज) में करेंगे। 4 व 6 नंबर वार्ड के मतदाताओं ने निर्विरोध अपना पार्षद संजय गोयल व जितिन अग्रवाल को चुन लिया। वहीं 5 नंबर वार्ड के मतदाता प्राथमिक पाठशाला अटेली में मतदान करेंगे। 7 नंबर वार्ड के मतदाता अपना मतदान खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय के नए पंचायती भवन में करेंगे। 8 नंबर के मतदाता अपना मतदान इसी कार्यालय के पुराने भवन में व 9 तथा 10 के मतदाता बीडीपीओ के नए भवन में तो 11 नंबर के मतदाता नई अनाज मंडी के मार्केट कमेटी कार्यालय में अपना मतदान करेंगे।