फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   बूथ स्तर पर किया जाएगा पार्टी को मजबूत: यादव

बूथ स्तर पर किया जाएगा पार्टी को मजबूत: यादव

Sun, 13 Aug 2017 12:52 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
बूथ स्तर पर किया जाएगा पार्टी को मजबूत: यादव
बूथ स्तर पर किया जाएगा पार्टी को मजबूत : यादव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। भाजपा पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। इसके लिए पार्टी के पदाधिकारियों की एक टीम गठित की गई है, जो बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेगी। यह बात भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला प्रभारी डॉ. अरविंद यादव ने कही। वे शनिवार को यहां आयोजित जिला कार्यकारिणी की बैठक के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पार्टी गत विधानसभा और लोकसभा के चुनाव मोदी लहर और कांग्रेस की नाकामी के कारण जीत गई। अब 2019 में फिर से चुनाव हैं। ऐसे में लंबे समय तक भाजपा कैसे राज करे, इस पर चिंतन किया जा रहा है। इसके तहत ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रोहतक में तीन दिन का दौरा किया। उन्होंने कहा कि पार्टी 2019 के चुनावों को टारगेट कर कार्य कर रही है। जिसके तहत कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई जा रही है। पार्टी के पदाधिकारी पूरे प्रदेश के 90 विधान सभा क्षेत्रों के बूथों पर जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं से बात करेंगे। कहा कि प्रदेश में विपक्ष नाम की कोई चीज नहीं है। विपक्ष की भूमिका भी भाजपा के विधायक ही निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में पार्टी को मजबूत करने के लिए 465 पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक पदाधिकारी पांच-पांच बूथों पर जाएंगे।
विज्ञापन

इससे पूर्व आयोजित सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि मौजूदा सरकार में भ्रष्टाचार समाप्त हो गया है। नौकरियां वरीयता के हिसाब से दी जा रही हैं। सीएम जिले में विकास कार्य करवा रहे हैं। इस मौके पर विधायक अभय सिंह यादव, विधायक ओमप्रकाश यादव, जिला प्रधान शिव कुमार महता, मनीष मित्तल, जेपी सैनी, सत्यव्रत शास्त्री, रमेश तंवर, अजीत कलवाड़ी, नरेंद्र झिमरिया, राकेश शर्मा एडवोकेट, महेंद्र गौड़, दयाराम यादव, देवेंद्र कौशिक, कंवर सिंह यादव, रामजीलाल मित्तल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed