{"_id":"597cd5564f1c1b991d8b470d","slug":"61501353302-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महात्मा गांधी की समाधि खोदने पर सीएम शिवराज का फूंका पूतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महात्मा गांधी की समाधि खोदने पर सीएम शिवराज का फूंका पूतला
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। यूथ कांग्रेस के हलका प्रधान बबलू यादव की अध्यक्षता में शनिवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें जिला प्रभारी शांतनू सिंह चौहान मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस दौरान महात्मा गांधी की समाधि खोदने पर एमपी के सीएम शिवराज चौहान का पुतला फूंका।
उन्होंने बताया कि देश की आजादी व शांति में महात्मा गांधी का योगदान अग्रणी रहा है। जिन्होंने निजी स्वार्थों का त्याग करके अंग्रेजों को भगाने का संकल्प लिया था। नर्मदा नदी के तट पर महात्मा गांधी, कस्तूरबा व महादेव भाई देसाई की समाधि है। जिससे पूरे देश की आत्मिक आस्था जुड़ी है, किंतु स्थानीय (मध्यप्रदेश) सरकार ने समाधि स्थल को खुदबुर्द करा दिया। एक तरफ भाजपा गांधीवादी होने का ढिंढोरा पीट रही है, दूसरी ओर अराजकता को बढ़ावा दे रही है। जिससे आक्रोशित यूथ कांग्रेस ने भाजपा सरकार की निंदा की तथा अस्थाई बस स्टैंड पर सीएम शिवराज चौहान का पुतला फूंका। इस मौके पर जिला महासचिव वेदप्रकाश, संदीप, जयबीर, रविदत, मनफूल, कृष्ण कुमार, नीरज, दीपक कुमार, रिंकू कुमार, सुजान, संदीप व सुमित आदि मौजूद थे।