फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   61 new corona infected, including three policemen found in the district

जिले में तीन पुलिसकर्मी समेत 61 नए कोरोना संक्रमित मिले

Wed, 21 Apr 2021 10:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
61 new corona infected, including three policemen found in the district
जिले में बुधवार को तीन पुलिस कर्मचारियों समेत 61 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 7155 हो गई है। बुधवार को तीन संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया। अभी तक 6729 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना के 404 केस अभी भी एक्टिव हैं। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में 21 अप्रैल तक 158905 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 93496 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 187032 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 2016 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। बुधवार को 61 संक्रमितों में तीन पुलिस कर्मी भी है। तीनों पुलिस कर्मी पंचकूला ट्रेनिंग पर गए हुए हैं। उन्हें वहीं आइसोलेट कराया गया है। इसके अलावा एक साल और नौ साल का बच्चा भी कोरोना संक्रमित मिला है। उन्होंने बताया कि मरीजों की जानकारी लेकर उनके स्वास्थ्य के अनुुसार होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

जिले में मिले नए कोरोना संक्रमितों की सूची :- छापड़ा सलीमपुर-1, कनीना-4, झुक-1, इसराना-1, लावण-1, गणियार-1, हुडा नारनौल-2, सुंदरह-1, कोजिंदा-1, ईदगाह कॉलोनी नारनौल-1, मोहल्ला गुरु नानक पुरा नारनौल-2, देवास-1, पुलिस लाइन नारनौल-1, कोरियावास-1, नया कोर्ट नारनौल-1, मुसनोता-1, खैराना-1, आकोदा-1, खटोती कला-1, बुचोली रोड महेंद्रगढ़-2, ढाणी रावता-1, मोहल्ला सैनीपुरा महेंद्रगढ़-1, डेरोली अहीर-1, मोहल्ला छिप्पी जोहड़ नारनौल-1, मांदी-1, अकबरपुर रामू-1, गुढ़ा-2, रामनगर कॉलोनी-1, दीवान कॉलोनी महेंद्रगढ़-2, ढाणी ठाकरान-1, राठीवास-1, नारनौल-7 (फैजदार कालोनी, संघीवाड़ा, राम करण कालोनी व रेवन्यू कालोनी) रामबास -1, मोहल्ला कैलाश नगर नारनौल-1, दुलाना-1, फैजाबाद-1, नांगल सिरोही-1, भडफ-1, नायन-3, नुनी अव्वल-1, मंडलाना-1, जोरासी-1, नांगल हरनाथ-1, जड़वा-1, बेगपुर-1
विज्ञापन

जिले में 2048 को लगा कोरोना का टीका
नारनौल। जिले में बुधवार को कई स्वास्थ्य सेंटरों पर कोरोना वायरस का टीका लगाया गया। इसके तहत 2048 पात्रों को कोरोना का टीका लगाया गया।
टीकाकरण के प्रभारी डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि अस्पतालों के अलावा कैंप लगाकर भी टीकाकरण अभियान चल रहा है। बुधवार को 45 से 49 आयु वर्ग में 874 व 60 से अधिक आयुवर्ग में 618 लोगों को कोरोना का पहला डोज दिया गया। डॉ. नरेंद्र ने बताया कि फ्रंट लाइन वर्कर्स व हेल्थ वर्कर्स समेत अन्य को मिलाकर 2048 को कोरोना का पहला व दूसरा डोज दिया गया। उन्होंने बताया कि सेंटरो को कोविशिल्ड के अलावा कोवैक्सीन का भी टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि टीकाकरण का अभियान जारी रहेगा। नारनौल अस्पताल, रामपुरा, दोचाना, नांगल चौधरी, अटेली, सीहमा, कनीना व महेंद्रगढ़ समेत 21 केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए मास्क और सामाजिक दूरी का ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed