{"_id":"67f16cbbec058c4988090508","slug":"6-power-houses-are-being-constructed-for-better-power-supply-narnol-news-c-196-1-nnl1004-123134-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए 6 पावर हाउस का हो रहा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए 6 पावर हाउस का हो रहा निर्माण
Sat, 05 Apr 2025 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 05 Apr 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 03सिंघाणा रोड स्थित बिजली निगम कार्यालय।
नारनौल। बिजली निगम नए पावर हाउस का निर्माण कर रहा है, ताकि गर्मी में बेहतर बिजली हो सके। लाइन लॉस की समस्या को भी दूर किया जा सके।
नारनौल और महेंद्रगढ़ डिविजन में अलग-अलग गांवों में 33 केवी के 6 पावर हाउस बनाए जाएंगे। यह पावर हाउस उन क्षेत्र में बनाए जा रहे हैं जिन फीडर पर नए कनेक्शन बढ़ने के कारण लोड बढ़ गया है और लाइन लॉस की समस्या अधिक रहती है। पावर हाउस का निर्माण कार्य प्रगति पर है। संभावना है कि मई तक एजेंसी निर्माण कार्य पूरा कर दे।
निगम कर्मचारियों द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लाइन की मरम्मत का कार्य भी किया जा रहा है। वहीं सभी पावर हाउस में भी रखें ट्रांसफार्मर की मरम्मत और तेल बदलने का कार्य किया जा रहा है। वहीं बारिश व आंधी से बिजली आपूर्ति बाधित नहीं हो इसके लिए बिजली के तारों के साथ लगती पेड की टहनियों को भी काटा जा रहा है।
इन गांवों में किया जाएगा पावर हाउस का निर्माण
6 गांवों में पावर हाउस का निर्माण किया जा रहा है। इसमें नारनौल डिविजन से कटकई, मोहनपुर व चिंडालिया और महेंद्रगढ़ डिविजन से देवास, बलाना, निम्बी छाजिवास गांव शामिल है। इन सभी गांवों में 33 केवी पावर हाउस का निर्माण किया जा रहा है। पावर हाउस के निर्माण के बाद इन गांवों और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति में सुधार होगा।
विज्ञापन
प्रयास है कि बिजली आपूर्ति सामान्य रहे। लोगों को लाइन लॉस व पावर कट के कारण परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। 6 नए पावर हाउस को आसपास क्षेत्र में जहां अधिक लोड है उन्हें जोड़ा जाएगा। उम्मीद है मई तक पावर हाउस का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।- जोगेंद्र हुड्डा, अधीक्षक अभियंता, बिजली निगम