फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   54 units of blood collected in voluntary blood donation camp

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 54 यूनिट रक्त एकत्र

Sun, 26 Jun 2022 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
54 units of blood collected in voluntary blood donation camp
कनीना में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान करते रक्तदाता---संवाद - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़/कनीना। अमर उजाला फाउंडेशन और बीएमडी फाउंडेशन की ओर से रेडक्रॉस समिति नारनौल के सहयोग से आरएस वाटिका में रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान युवाओं ने 54 यूनिट रक्तदान किया।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी नीरज यादव ने किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि डीएसपी राजीव कुमार, इंजीनियर योगेश यादव और बीएमडी फाउंडेशन के निदेशक लक्की यादव सीगड़ा रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राव नीरज यादव और विशिष्ट अतिथि डीएसपी राजीव कुमार ने कहा कि रक्त का अन्य कोई विकल्प नहीं है। इसलिए रक्तदान करके ही किसी व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। उन्होंने बीएमडी फाउंडेशन व अमर उजाला फाउंडेशन को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से युवाओं को प्रेरणा मिलती है। इंजीनियर योगेश यादव ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को तीन से चार माह में रक्तदान करते रहना चाहिए। ऐसे आयोजनों से समाज में जागरूकता फैलती है। बीएमडी फाउंडेशन के निदेशक लक्की राव ने कहा कि इस तरह के आयोजन समय-समय पर करवाए जाते हैं जिसमें आसपास के लोग भाग लेते हैं। उन्होंने जिला रेडक्रॉस समिति के सदस्यों व उप नागरिक अस्पताल के डॉ. दीपांशु, डॉ. सार्थक की टीम का आभार जताया।
विज्ञापन

इस दौरान आरएस वाटिका संचालक अशोक पैकन, कर्मपाल यादव, आरती, हरीश यादव भड़फ, सुजीत यादव, सुमित शर्मा कपूरी, मनीष शर्मा भोजवास, प्रियंका प्रजापति, नीरज नीरू, उमादत कौशिक, मनोज रोहिल्ला, सुशील मित्तल, दीप चंद यादव, सुनील कौशिक तलवाना, नरेश कौशिक, विजय सिंह, पिंटू गुप्ता ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed