फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   रक्षा बंधन के त्यौहार पर बाजार में आई रौनक, दुकानों पर रही महिलाओं की भीड़

रक्षा बंधन के त्यौहार पर बाजार में आई रौनक, दुकानों पर रही महिलाओं की भीड़

Sat, 25 Aug 2018 12:50 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
रक्षा बंधन के त्यौहार पर बाजार में आई रौनक, दुकानों पर रही महिलाओं की भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। रक्षाबंधन का त्योहार ज्यों-ज्यों नजदीक आता जा रहा है बाजारों में भी रौनक बढ़ती जा रही है। बाजार में हर तरफ भीड़ ही भीड़ दिखाई दे रही है। बाजार में काफी दिनों से छाई सुस्ती अब मिट गई है। रक्षाबंधन के त्योहार पर राखियों की दुकान, रेडिमेड कपड़ों की दुकानों, गिफ्ट हाउस, ज्वेलर्स की दुकानों व मिठाइयों की दुकानों पर जोरदार खरीददारी हो रही है। आधुनिकता के युग में बहने अपने भाईयों के लिए गिफ्ट भी परचेज कर रही है।
शहर की सबसे पुरानी दुकान विनायक गिफ्ट हाउस के मालिक ओमप्रकाश यादव ने बताया कि पहले त्योहार पर गिफ्ट के सामान का प्रचलन नही था। लेकिन समय के बदलाव के साथ रक्षाबंधन के त्योहार पर बहने राखियों के साथ गिफ्ट आइटम भी खूब खरीद रही है। गिफ्ट के उपहार में भी नए-नए आइटमों की डिमांड बढ़ रही है। जिसमें सबसे ज्यादा इलेक्ट्रोनिक शो पिस, टेडी, रक्षाबंधन टाइप की घड़ियां, सेल्फी फोटो फ्रेम व फूलों का गुलदस्ता आदि की खरीददारी हो रही है।
विज्ञापन

वहीं, छोटे बच्चों के लिए इलेक्ट्रोनिक खिलौनों का सामान बिक रहा है। इसके अलावा डेकोरेशन का सामान, चश्मे व रिबन भी खरीदे जा रहे है। जिनकी कीमत 150 रुपए से लेकर एक हजार रुपए तक की है। दुकानदार ओमप्रकाश यादव ने बताया जीएसटी के बाद गिफ्ट के सामान जरूर महंगे हुए है। लेकिन उनकी खरीददारी पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। त्योहार के इस सीजन में उनकी बिक्री में 20 से 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed