{"_id":"59c168ca4f1c1b1b688b57c9","slug":"51505847498-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाज मंडी में पसरी गंदगी को लेकर लोगों ने किया रोष प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाज मंडी में पसरी गंदगी को लेकर लोगों ने किया रोष प्रदर्शन
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनाज मंडी में फैली गंदगी, लोगों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। प्रदेश सरकार जहां एक ओर स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई कर रही है, वहीं अनाज मंडी में गंदगी का अंबार लगा है। बड़ी-बड़ी घास और बिखरा पड़ा कचरे से ऐसे लगता है कि मार्केट कमेटी कर्मचारियों ने सफाई के प्रति आंख बंद की हुई है। मंडी में पसरी गंदगी को लेकर लोगों ने मंगलवार को रोष प्रदर्शन किया।
मंडी में रहने वाले राकेश यादव, धर्मेंद्र शर्मा, राजपाल यादव, नवीन जांगड़ा, सुरगान, रिटायर्ड डीएसपी मोहर सिंह आदि ने कहा कि मंडी में फैली गंदगी को लेकर मार्केट कमेटी सचिव को कई बार अवगत करवाया है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। मंडी में फैली गंदगी से उसके पास रह रहे लोगों को तो परेशानी हो रही है साथ में मंडी में आने वाले किसान भी परेशान हैं। किसानों को कई बार अनाज की बिक्री न होने पर दिन और रात मंडी में ठहरना पड़ जाता है। ऐसे में मंडी में गंदगी के कारण किसानों का सोना मुश्किल है। मंडी में पानी, शौचालय की समस्या को लेकर मजदूर वर्ग भी प्रदर्शन कर रोष जता चुके है।