फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   4th injured, roadways bus, accident, tree

रोडवेज बस पेड़ से टकराई, चार घायल

Mon, 25 Apr 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Mon, 25 Apr 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
4th injured, roadways bus, accident, tree
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गांव सराय सुरानी के पास सोमवार दोपहर बाद करीब पौने तीन बजे एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इससे पेड़ टूटकर बस पर गिर गया। इस हादसे में बस में सवार चार सवारियों को चोटें लगी। सभी को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल भर्ती कराया गया। जिनमें से दो की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। वहीं एक अन्य हादसे में दोपहर करीब ढाई बजे गांव नीरपुर के पास एक टूरिस्ट बस को पीछे से रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इससे कई सवारियों को मामूली चोट लगी।
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज रेवाड़ी डिपो की एक बस नारनौल से सवारी लेकर दोपहर बाद करीब पौने तीन रेवाड़ी की ओर जा रही थी। अभी बस सराय सुरानी गांव के पास ही पहुंची थी कि एक ट्रक ने तेज गति से बस को ओवरटेक करते हुए साइड मार दी। जिससे बस चालक बस पर से अपना संतुलन खो बैठा। इससे बस रोड पर साइड में उतरकर एक पेड़ से टकरा गई। जिसके कारण पेड़ टूटकर बस पर गिर गया। इससे बस में आगे बैठी चार सवारियां घायल हो गई। आसपास के  लोगों ने तुरंत सभी घायलों को एक निजी वाहन में डालकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। घायलों में मोहल्ला पीरआगा निवासी 36 वर्षीय पूनम पत्नी राजेश व 63 वर्षीय जगमाल पुत्र रामौतार, गांव बजाड़ निवासी 62 वर्षीय रामकुमार व गांव पाली निवासी 56 वर्षीय विक्रम शामिल हैं। इनमें से पूनम व जगमाल को गंभीर हालत के चलते रेफर कर दिया। जबकि विक्रम व रामकुमार को
विज्ञापन

इलाज के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती कर लिया गया।

धार्मिक यात्रा कर रही टूरिस्ट बस को मारी टक्कर
वहीं एक अन्य घटना में उत्तर प्रदेश के जिला संबल के गांव धनीपुर से सालासर व खाटू श्याम की यात्रा कर वापस लौट रही उत्तर प्रदेश की टूरिस्ट बस गांव नीरपुर के पास दोपहर करीब ढाई बजे ब्रेक न लगने पर ट्रक से जा टकराई। वहीं इसी बस के पीछे-पीछे चल रही हरियाणा रोडवेज की बस भी टूरिस्ट बस से टकरा गई। जिसके कारण बस में बैठे यात्रियों को हल्की फुलकी चोटें आई। जिनको वहीं पर ही प्राथमिक उपचार दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed