फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   49 buses will leave from the district at 6 am for the Geeta Mahotsav.

Mahendragarh-Narnaul News: सुबह 6 बजे जिले से 49 बसें गीता महोत्सव के लिए होगी रवाना

Tue, 25 Nov 2025 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
49 buses will leave from the district at 6 am for the Geeta Mahotsav.
फोटो नंबर- 12नारनौल बस स्टैंड पर खड़ी बसें। संवाद
नारनौल। कुरुक्षेत्र में 25 नवंबर को आयोजित प्रधानमंत्री कार्यक्रम के लिए नारनौल डिपो से 49 बसों की मांग की गई थी। मांग अनुसार 49 बसें कार्यक्रम के लिए मंगलवार को भेजी जाएगी। जिलेभर में विभिन्न स्थानों से लोगों को लेकर बस सुबह 6 बजे कुरुक्षेत्र के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

बसों की पूर्ति के लिए छोटे व ग्रामीण रूट पर संचालित करीब 40 बसों में कटौती की गई है। वहीं दिल्ली व चंडीगढ़ सहित कुछ अन्य लंबे रूट पर संचालित करीब 9 बसों को भी कार्यक्रम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में प्रधानमंत्री गीता महोत्सव व गुरु तेगबहादुर के शहीदी दिवस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में जाने वाले बसें भाजपा कार्यकर्ताओं व गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सदस्यों द्वारा बताए गए स्थान से सुबह 6 बजे कार्यक्रम के लिए रवाना होगी। रोडवेज बसों के अलावा लोग अपने निजी वाहनों से भी रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां से कितनी बस जाएंगी गीता महोत्सव
-गांव खेड़की, गडानिया, बेरावास, दुलोठ अहीर, निंबी व झांझरिया वास, जोनावास, निहालावास से कुल 2 बस नांगल सिरोही मंडल से रवाना होगी।
-
गांव डिगरोता, नावन, मंडीयाली, बीरसिंह बास, नांगला, जवाहर नगर के लिए कुल 3 बसें सतनाली मंडल से रवाना होगी।
- गांव बुडीन, बलायचा, निंबेहेड़ा, बैरावास, खातोद ,मुंडायन, सुरजनवास, खेड़ा से कुल 2 बसें महेंद्रगढ़ मंडल से रवाना होगी।
- धोली, खुडाना, आकोदा, माजरा खुर्द, माजरा कलां, मालडा सराय, भूरजट, घड़ी से कुल 5 बसे पाली मंडल से रवाना होगी।
- गांव बाछौद, घड़ी रूथल, चंदपुरा, कांटी,कलवाड़ी, दोंगड़ा अहीर, दोंगड़ा जाट, गोमला, गोमली, भोजावास, पड़तल, उन्हानी, चेलावास, इसराना, कनीना, कोटिया, सिहोर,
सेहलंग व अटेली शहरी क्षेत्र से कुल 16 बस अटेली मंडल से रवाना होगी।
- कारोता, ताजीपुर, जोरासी, गुवानी, लूनी, नसीबपुर, मित्रपुरा, दुबलाना, खोरमा से 6 बसें नारनौल मंडल से रवाना होगी।
- जैनपुर, बिहारीपुर, दोस्तपुर, गोलवा, ढाणी, नांगल कालिया, गोठड़ी, नांगल नूनिया, मोखुता, रामबास से कुल 9 बस नांगल चौधरी मंडल से रवाना होगी।
- किला रोड, पुरानी कचहरी, मॉडल संस्कृत स्कूल, नागरिक अस्पताल से कुल 6 बस नारनौल शहरी क्षेत्र से रवाना होगी।

बुचावास के पास एकत्रित होगी सभी बसें
विभिन्न स्थानों से लेकर सभी बसें गांव बुचावास में एकत्रित होगी और जिन बसों में लोगों की संख्या कम रहेगी। उन लोगों को अन्य बसों में बैठाया जाएगा ताकि खाली बसें कार्यक्रम के लिए रवाना नहीं करनी पड़े। जानकारी के अनुसार बस वाया 152 डी कार्यक्रम के लिए रवाना होगी।



वर्जन :
49 बसें निर्धारित स्थानों से कार्यक्रम के लिए वाया 152 डी कुरुक्षेत्र के लिए रवाना होगी। वहीं छोटे व ग्रामीण रूट पर बसों के फेरों की संख्या को बढ़ाया जाएगा ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। -देवदत्त, महाप्रबंधक, नारनौल डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article