फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   48 Hour dad body no identity

48 घंटे बीत जाने के बाद भी अधजले शव की नहीं हो पाई पहचान

Wed, 23 Jun 2021 10:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
48 Hour dad body no identity
गांव डेरोली में दोहन नदी में मिले अधजले शव की पहचान 48 घंटे बाद भी नहीं हो पाई है। पुलिस शव की पहचान के लिए अपने स्तर पूरा प्रयास कर रही है। पुलिस ने हरियाणा, महेंद्रगढ़ जिले से लगते राजस्थान जिले तथा दिल्ली आदि स्थानों की पुलिस को फोटो भेजकर शव के पहचान करवाने का प्रयास कर रही है। इसके अलावा होटलों, पेट्रोल पंप आदि गांवों में भी इसकी पहचान करवाई जा रही लेकिन अभी तक इसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के पास वीरवार तक का समय है। इसके बाद उन्हें शव का अंतिम संस्कार करवाना पड़ेगा। पुलिस को इस संबंध में कोई सबूत भी नहीं मिला है जिससे आरोपियों तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन

गांव डैरोली अहीर की दोहान नदी में सोमवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में अधजला शव मिला। शव की सूचना मिलने पर उप पुलिस अधीक्षक कुशल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने मौका मुआयना किया। पुलिस का मानना है कि युवक की हत्या कर सबूत खुर्द बुर्द के चक्कर में शव को जलाया गया था। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 24 वर्ष की है और उसने नीले रंग की जींस पहन रखी थी। उसका पूरा चेहरा जल जाने से उसकी पहचान नहीं हो पा रही। उसके बाद सबूत मिटाने के चक्कर में उसको जला दिया गया। बदमाशों ने वारदात को बहुत शातिर अंदाज में सबूत मिटा दिए। जिससे पुलिस को शव की पहचान करवाने और आरोपियों तक पहुंचने बड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed