फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   45 schools participating in district level competition

जिला स्तरीय बाल प्रतियोगिताओं में 45 स्कूलों के 450 विद्यार्थियों ने भाग लिया

Tue, 12 Oct 2021 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
45 schools participating in district level competition
जिला स्तरीय बाल प्रतियोगिता में बच्चों की कलाकृतियों का निरीक्षण करते मुख्य अतिथि। - फोटो : Narnol
नारनौल। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के महासचिव प्रवीण अन्नी के नेतृत्व में मंगलवार को दूसरे दिन बाल भवन नारनौल में आयोजित जिला स्तरीय बाल प्रतियोगिताओं में सरकारी व गैर सरकारी 45 स्कूलों के 450 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बाल कल्याण अधिकारी राजेंद्र सिंह ने किया। मंगलवार को बच्चों के लिए रंगोली (तृतीय व चतुर्थ ग्रुप), क्ले मॉडलिंग (प्रथम व द्वितीय ग्रुप), हैंड राइटिंग हिंदी व अंग्रेजी (प्रथम व द्वितीय ग्रुप) व थाली पूजन/कलश सजावट (तृतीय व चतुर्थ ग्रुप) प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के अंतर्गत जहां रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने रंग-बिरगें रंगों द्वारा वेलकम, ऐनी बर्डस, ऐनी फ्लॉवर, भ्रूण हत्या, ऐनी फेस्टिवल, प्रमुख व्यक्तित्व व दीपावली आदि विषयों पर सुंदर रंगोली बनाई, वहीं क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने भिन्न-भिन्न रंगों के क्ले द्वारा सुंदर कलाकृतियां बनाई तथा लिखावट हिंदी व अंग्रेजी प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी सुंदर लिखावट को पेपर पर उतारा तथा थाली पूजन/कलश सजावट प्रतियोगिता में बच्चों ने भारतीय संस्कृति व त्योहार जैसे दिवाली, करवा चौथ, शिव पूजा व राखी आदि पर बड़ी ही सुंदर व मनमोहक थाली सजावट प्रस्तुत की।
विज्ञापन

जिला बाल कल्याण अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिताओं में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में महेंद्रगढ जिले की तरफ से भाग लेंगे। निर्णायकों की भूमिका डॉ. पंकज गौड़, डॉ. जितेंद्र भारद्धाज, कविता यादव, रतन लाल रिटायर्ड प्राध्यापक कला, देवेंद्र सैनी रिटायर्ड प्राध्यापक कला ने निभाई। इस अवसर पर पूर्व जिला बाल कल्याण अधिकारी विपिन शर्मा, हवा सिंह, सुशीला देवी, विवेक कुमार, सुरेंद्र शर्मा, बलवान सिंह, सुरेंद्र कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed