फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   42 students presented 21 models

Mahendragarh-Narnaul News: 42 विद्यार्थियों ने 21 मॉडल प्रस्तुत किए

Sat, 01 Feb 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 01 Feb 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
42 students presented 21 models
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों के 42 विद्यार्थियों ने 21 मॉडल प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में भौतिकी, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, भूगोल और कंप्यूटर साइंस के विषयों से जुड़े प्रयोगात्मक मॉडल प्रस्तुत किए गए। वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने न केवल अपनी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया, बल्कि भविष्य में अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी प्राप्त की।
विज्ञापन

विजेता विद्यार्थियों को जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में अपने मॉडल प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। इससे वे उच्च स्तर पर अपनी प्रतिभा को निखार सकेंगे। विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विजय यादव, प्रो. डॉ. लक्ष्मी नारायण ने दीप प्रज्वलन कर किया। प्राचार्य प्रो. विजय यादव ने कहा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई खोजों और अनुसंधान के प्रति रुचि बढ़ाने का संदेश दिया। प्रो. डॉ. लक्ष्मी नारायण, प्रो. जितेंद्र कुमार वशिष्ठ, प्रो. हीरा सिंह ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मॉडलों की सराहना की। कार्यक्रम के संयोजक प्रो. जितेंद्र कुमार वशिष्ठ ने बताया कि इस विज्ञान प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक जागरूकता पैदा करना और विज्ञान को दैनिक जीवन में उपयोगी बनाना है। निर्णायक मंडल में प्रो. देवेंद्र कुमार, प्रो. नवीन कुमार एवं प्रो. प्रवीण सरोहा ने भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में भौतिकी में 3 डी होलोग्राम मॉडल के लिए कुलदीप और हेमंत, रसायन विज्ञान में डायरी फायरिंग फार्मिंग मॉडल के लिए यशिका और संतोष, प्राणी विज्ञान में ह्यूमन मेटनमीनो वायरस मॉडल के लिए हर्ष और नमिता, वनस्पति विज्ञान में जेनेटिक इंजीनियरिंग मॉडल के लिए सोनम और तमन्ना, भूगोल में अफॉरेस्टेशन मॉडल के लिए प्रिया एवं निशा तथा कंप्यूटर साइंस में एयर डिफेंस सिस्टम मॉडल के लिए सविता एवं दिव्या परमदीप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर डॉ. मंजू कुमारी, डॉ. अनूप कुमारी, डॉ. विजया बाई, प्रो. अजय पाल, डॉ. विकास गुप्ता, डॉ. अरुण भारत, प्रो. दीपक कुमार, प्रो. प्रद्युमन, डॉ. अंजू कुमारी, प्रो. विनोद कुमार, इंद्रजीत, डॉ. अशोक कुमार, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed