{"_id":"5bd762dbbdec2269436b951a","slug":"41540842203-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति
Updated Tue, 30 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। रेवाड़ी रोड पर ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने आरोपी चालक पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने जिला जेल भेज दिया है।
पुलिस को दी शिकायत में छतरपुर मध्य प्रदेश निवासी फूल सिंह ने बताया कि 27 अक्तूबर की रात करीब 10 बजे लाल सिंह व लीला पत्नी राजोल और ओम प्रकाश रेवाड़ी रोड पर टाइल्स लगा रहा था। इसी दौरान महावीर चौक की तरफ से एक ट्रक चालक तेज रफ्तार में आया और लाल सिंह व लीला देवी को टक्कर मार दी। दोनों को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर लाल सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। लीला देवी का उपचार चल रहा है। लाल सिंह छतरपुर मध्य प्रदेश का रहने वाला था। हादसे के बाद लोगों ने चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची व आरोपी को काबू कर लिया। ट्रक चालक की पहचान सोनीपत निवासी सतीश के रूप में हुई। जांच अधिकारी राकेश ने बताया कि आरोपी को रविवार को जेल भेज दिया गया। बात दें कि इससे पहले भी रेवाड़ी रोड पर एक डंपर चालक ने एक युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई थी।