{"_id":"5b50e5004f1c1b3d748b603d","slug":"41532028160-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा धन्यवाद रैली से करेगी चुनावी शंखनाद, दिग्विजय सिंह घेरेंगे सरकार को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा धन्यवाद रैली से करेगी चुनावी शंखनाद, दिग्विजय सिंह घेरेंगे सरकार को
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। 21 जुलाई को महेंद्रगढ़ की सब्जी मंडी में आयोजित की जाने वाली मुख्यमंत्री मनोहर लाल की धन्यवाद रैली को भाजपा नेताओं ने प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया है। इस रैली से भाजपा प्रदेश में चुनावी तैयारियों का शंखनाद करेगी। वहीं विपक्ष भी रैली को घेरने की तैयारी कर रहा है। इसी दिन इनेसो के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला भी महेंद्रगढ़ की यादव धर्मशाला में छात्र संघ चुनाव को लेकर युवाओं की बैठक लेंगे। छात्र संघ चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री को उन्हीं के क्षेत्र में घेरेंगे।
13 अगस्त 2014 को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने परिवर्तन रैली कर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया था। यह शंखनाद भाजपा के लिए शुभ रहा और प्रदेश में पहली बार भाजपा की सरकार बनी। इस बार भी वो महेंद्रगढ़ की सब्जी मंडी से रैली का शुभारंभ करेंगे। वहीं इनेसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला भी महेंद्रगढ़ यादव धर्मशाला में आ रहे हैं। दिग्विजिय सिंह चौटाला के आने से रैली के भीड़ तंत्र पर असर पड़ सकता है। रैली का समय 11 बजे का दिया गया है जबकि दिग्विजय सिंह चौटाला के आने का समय डेढ़ बजे का है। दोनों स्थानों की लगभग 300 मीटर दूरी है।
प्रचार-प्रसार में लगे विधायक
मुख्यमंत्री मनोहर लाल की 21 जुलाई को महेंद्रगढ़ में होने वाली धन्यवाद रैैली के प्रचास प्रसार में जिले के चारों विधायक सहित कार्यकर्ता लगे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खरीफ की 13 फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाया है, उसी को भुनाने तथा लोकसभा चुनाव की तैयारियों का आगाज के लिए भाजपा ने यह धन्यवाद रैली रखी है। शिक्षामंत्री पिछले तीन दिन से महेंद्रगढ़ में ही डेरा डाले हैं, उनका कहना है कि महेंद्रगढ़ में सब्जी मंडी रैली भाजपा के लिए शुुभ रहती है।