{"_id":"5af88ad04f1c1be3408b51f7","slug":"41526237904-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटेली व कनीना के लोगों ने चुन ली अपने शहर की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटेली व कनीना के लोगों ने चुन ली अपने शहर की सरकार
Updated Mon, 14 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़ (मंडी अटेली)। जिला की दो नगर पालिकाओं अटेली व कनीना में रविवार को चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुए। दोनों शहर के लोगों ने शांतिपूर्वक तरीके से अपने शहर की नई सरकार चुन ली। चुनाव नतीजे शाम तक आए, जो बड़े ही रोचक रहे। कई पूर्व पार्षदों व दिग्गजों को हार का मुंह देखना पड़ा। वहीं कई पुराने चेहरों ने दोबारा कामयाबी भी हासिल की, जबकि कई नए चेहरे पहली बार चुनकर आए।
स्थानीय नगर पालिका के पार्षद पद का चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। चुनाव आचार संहिता को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। कस्बे के 11 वार्डों में से 2 वार्डाें के पार्षद निर्विरोध चुन लिए गए थे, बाकी 9 वार्डाें के मतदाताओं ने चिलचिलाती धूप में मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया। वार्ड नंबर 1 और 2 का बूथ केंद्र चंपा देवी स्कूल में बनाया गया। वार्ड 3 का मतदान केन्द्र महाविद्यालय में बना। चार और छह का मतदान केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनना था लेकिन दोनों ही वार्डों के पार्षद निर्विरोध चुने जाने के कारण यहां मतदाताओं की संख्या नहीं रही। पांच नंबर वार्ड का मतदान केंद्र प्राथमिक पाठशाला में बनाया गया। सात, आठ, नौ व दस वार्डोें के मतदान केंद्र तहसील कार्यालय की परिधि में होने के कारण यहां मतदाताओं के साथ-साथ अन्य लोगों की संख्या अधिक देखने को मिली। 11 वार्डों में चार महिलाओं के सिर पर जीत का सेहरा बंधा।
वार्ड नंबर 1 में विकास यादव व भुनेश के बीच में मुकाबला था जिसमें विकास यादव ने बाजी मारी। वार्ड नंबर 2 में मुंशीराम व अशोक के बीच मुकाबला था जिसमें अशोक ने मुंशीराम को हराकर जीत हासिल की। वार्ड नंबर 3 में अश्वनी कुमार व महाबीर प्रसाद का मुकाबला चला जिसमें अश्वनी ने जीत प्राप्त की। वार्ड नंबर 5 में स्नेहलता ने एक तरफा जीत हासिल की। वार्ड नंबर 7 का मुकाबला अजय मुद्गिल व अनिल गुप्ता के बीच रहा जिसमें अजय ने बाजी मारी। वार्ड नंबर 8 में जितेन्द्र सिंहल ने जीत हासिल की। वार्ड नंबर 9 में सुनीता देवी विजय रही वहीं वार्ड 10 में सरोज और 11 नंबर वार्ड में प्रमिला ने जीत हासिल की। जैसे ही मतदान केन्द्रों पर मतगणना के परिणाम आए तो जीते हुए पार्षदों ने जमकर डीजे की धुन पर जश्न मनाया।
विज्ञापन
ये चुने गए पार्षद
वार्ड नंबर जीते पार्षद वोट विपक्ष
1 विकास यादव 350 134
2 अशोक कुमार 185 127
3 अश्वनी यादव 228 155
4 संजय गोयल निर्विरोध
5 स्नेहलता 196 56
6 जितिन अग्रवाल निर्विरोध
7 अजय मुदगिल 132 119
8 जितेन्द्र सिंहल 243 106
9 सुनीता देवी 163 132
10 सरोज 224 77
11 प्रमिला 155 88