{"_id":"598f4fd14f1c1b966c8b4bb7","slug":"41502564305-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में रही जन्माष्टमी उत्सव की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में रही जन्माष्टमी उत्सव की धूम
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूलों में रही जन्माष्टमी उत्सव की धूम
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। नांगल चौधरी रोड पर स्थित हरियाणा पब्लिक स्कूल नारनौल में शनिवार को जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण के जीवन की झलकियां प्रस्तुत कीं। बच्चों ने सुंदर वेशभूषा धारण कर श्री कृष्ण, राधा रानी, गोपियां, ग्वाल, देवकी माता, वासुदेव, बाबा नंद और मैया यशोदा, बलराम, सुदामा के स्वरूप पेश किए। प्र्रिंसिपल निधि वर्मा ने बच्चों को कृष्ण जन्मोत्सव की बधाई दी। यह कार्यक्रम प्राइमरी इंचार्ज राधा चुघ, अध्यापिका कुसुमलता, मीरा यादव, रुचिका की देखरेख में हुआ। इस अवसर पर डायरेक्टर पुष्करमल वर्मा, प्रशासिका संगीता गुप्ता, दिव्या सचदेवा, अध्यापक मोहन कुमार आदि उपस्थित थे।
ओम स्कूल में भी मनाया जन्माष्टमी उत्सव
इसी कड़ी में ओम इंटरनेशनल स्कूल में भी शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर्व मनाया गया। इसमें छोटे-छोटे बच्चों ने अनेक रूपों में श्री कृष्ण का रूप धारण करते हुए उनकी क्रियाओं और रासलीलाओं को प्रस्तुत किया। इस दौरान बच्चों ने नृत्य, कविताएं और गीत सुनाए। इस अवसर पर पूनम यादव सरपंच कायसा, विद्यालय चेयरमैन बृजलाल यादव एडवोकेट, वाइस चेयरमैन राजकुमार यादव, सचिव जयवीर यादव, नरेंद्र बोहरा, अमित यादव आदि मौजूद थे।