{"_id":"5978e7f54f1c1bac438b4707","slug":"41501095925-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी राज में हो रहे दलितों व किसानों पर अन्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी राज में हो रहे दलितों व किसानों पर अन्याय
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। बसपा जिलाध्यक्ष सुनीता वर्मा ने बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि बीजेपी सरकार के राज में प्रदेशभर के दलितों, किसानों और गरीबों पर बढ़ रहे अन्याय, अत्याचार और बलात्कार की घटनाओं के खिलाफ बसपा 12 अगस्त को हरियाणा प्रभारी माव मेघराज के नेतृत्व में प्रदेशभर में धरना-प्रदर्शन करेगी। जिसकी शुरुआत हिसार जोन से की जाएगी।
उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ जिला हिसार जोन में आने के कारण प्रदेश की सफ लता के लिए बसपा जिला यूनिट, चारों विधानसभा कार्यकारिणी, बूथ सेक्टर इंचार्ज और पार्टी कार्यकर्ताओं की आवश्यक मीटिंग 27 जुलाई को महेंद्रगढ़ के पुराना रामलीला ग्राउंड नजदीक कमला धर्मशाला में दोपहर 2 बजे होगी। इस बैठक में बतौर मुख्यातिथि के रूप में प्रदेश के कोआर्डिनेटर सुरेंद्र पंघाल और प्रदेश महासचिव व जोन प्रभारी कृष्ण जमालपुरिया कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।