{"_id":"65380fcba077183128074154","slug":"4-new-roadways-buses-run-on-delhi-route-5-run-on-long-routes-narnol-news-c-196-1-nnl1004-5759-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दिल्ली रूट पर चलाई 4 नई रोडवेज बसें, 5 लंबे रूट पर चलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दिल्ली रूट पर चलाई 4 नई रोडवेज बसें, 5 लंबे रूट पर चलीं
Wed, 25 Oct 2023 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 25 Oct 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल रोडवेज डिपो में आई नई रोडवेज बस अब दिल्ली, अलवर, झुंझुनू व जयपुर जैसे लंबे रूट पर चलनी शुरू हो गई है। अब इन रूटों पर पुरानी बसों की जगह नई बस शुरू कर दी है। इससे यात्रियों को लंबे सफर में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
26 सितंबर को नारनौल डिपो में 9 नई रोडवेज बस आई थी, जिनकी पासिंग नहीं हुई थी। बीते सप्ताह पासिंग होने के बाद विभिन्न रूट पर चलनी शुरू हो गई। अब 9 नई बस आने से यात्रियों को भी बेहतर परिवहन सुविधा मिल सकेगी। वहीं आगामी सप्ताह में 21 नई सामान्य बस आने की ओर संभावना है। वहीं 9 एसी बस भी जल्द ही आने की संभावना है। नारनौल डिपो में 9 नई बस पहुंचने के बाद रोडवेज बसों की संख्या 136 हो गई थी, लेकिन कुछ पुरानी बस कंडम हालत में पहुंच गई थी। इसकी वजह से करीब 130 बस ही ऑन रूट रह गई है। इन बसों में मिनी बस व लीज वाली बसे भी शामिल है, जो जिले के विभिन्न रूटों पर चलाई जा रही है।
2 बस अलवर, 1 जयपुर और 2 झुंझुनू के लिए चलाई
डिपो को मिली 9 बसों में से 4 बस दिल्ली के लिए चलाई गई है। वहीं 2 बस अलवर, 1 जयपुर और 2 झुन्झुनू के लिए चलाई गई है। इन बसों के चलने से लंबे रूट पर सफर करने वाले यात्रियों की यात्रा सुगम हो गई है।
विज्ञापन
वर्जन
नारनौल डिपो को मिली नई बस झुंझुनू, अलवर, जयपुर व दिल्ली के रूट पर चला दी गई। अभी 21 नई रोडवेज बसे भी जल्द ही मिलने की उम्मीद है।
-रोहताश सिंह, डीआई,परिवहन विभाग, नारनौल।