फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   4. 42 crore to 14 kilometer long pipeline will be laid, two new boosters will be made

महेंद्रगढ़-नारनौल: 4. 42 करोड़ से 14 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन डाली जाएगी, बनाए जाएंगे दो नए बूस्टर

Sun, 19 Feb 2023 10:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 19 Feb 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
4. 42 crore to 14 kilometer long pipeline will be laid, two new boosters will be made
नारनौल।
विज्ञापन

नांगल चौधरी क्षेत्र में जल्द ही पेयजल व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। यहां पर पेयजल की सप्लाई बढ़ाई जाएगी। फिलहाल शहर को एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई मिलती है, लेकिन नई पाइप लाइन डलने और बूस्टर बनने के बाद यहां पर प्रतिदिन पानी की सप्लाई हो सकेेगी। इससे आम जनता को काफी राहत मिलेगी। शहर के पास दे अतिरिक्त बूस्टर बनाए जाएंगे। जहां पर पाइपलाइन कंडम हो चुकी हैं, वहां पर नई पाइप लाइन बिछाने का काम किया जाएगा। इसके अलावा पुरानी लाइनों को भी बदला जाएगा। इस पूरे प्रोजेक्ट पर 4 करोड़ 41 लाख 90 हजार रुपए की राशि खर्च की जाएगी। इसके लिए जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग द्वारा एस्टीमेट तैयार किए गए हैं।
फिलहाल नांगल चौधरी में नहरी आधारित पेयजल की सप्लाई होती है। लगभग चार साल पहले यहां पर पेयजल लाइन डाली गई थी। हालांकि उसके बाद नगर पालिका नांगल चौधरी द्वारा कई गलियों व सड़कों का निर्माण किया गया। इसके चलते कई जगह से पाइपलाइन डैमेज भी हो गई थी। इसके चलते पानी लीकेज की समस्या बनी रहती है। कई बार पाइप लाइन तो कभी वॉल लीकेज के कारण पानी बहता रहता है। लीकेज के चलते गलियों और सड़कों पर पानी जमा हो जाता है। पुरानी लाइन काफी छोटी है, जिस कारण पूरा पानी सप्लाई नहीं हो पाता है। अब यहां पर 250 व 200 एमएम की लाइन बिछाई जाएगी। एक लाइन 10 किलोमीटर तथा दूसरी लाइन चार किलोमीटर लंबी होगी। एक बूस्टर नदी ढाणी ठाकरान रोड पर बनाया जाएगा जबकि दूसरा बूस्टर ढाणी बलियावाली प्राइमरी स्कूल में बनाया जाएगा। यहं पर मोहनपुर बूस्टर से सप्लाई होगी। ऐसे में अब जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां पर 4 करोड़ 41 लाख 90 हजार रुपए की राशि से दोबारा पेयजल सप्लाई को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


नारनौल एमसी एरिया में आने वाले गांवों में अमरूत के तहत होगा काम :
नारनौल एमसी में आने वाले गांवों में भी अमरूत योजना के तहत काम किया जाएगा। पहले इन सभी गांवों मे अलग से काम करने का प्रपोजल तैयार कर मुख्यालय को भेजा गया था, लेकिन अब यह काम अमरूत योजना के तहत किया जाएगा। पहले इसका 20 करोड़ रुपए का एस्टीमेट बनाया गया था, लेकिन अब यह काम अमरूत योजना में आने के बाद इसे रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को मिलेगी राहत
लाइन बिछने के बाद नांगल चौधरी में प्रतिदिन पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी। फिलहाल दो दिन में एक बार सप्लाई आने के चलते लोगों को परेशानी होती है। एक साथ ही लोग पानी भरने को मजबूर रहते हैं। अब लोगों को राहत मिलेगी।



नांगल चौधरी में दो दिन में एक बार पेयजल की सप्लाई होती है। अब 14 किलोमीटर लंबी लाइन बिछाई जाएगी। इसके बाद प्रतिदिन पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी। लोगों को राहत मिलेगी।
रामपाल सिंह, एसडीओ, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed