फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   36 thousand eligible women registered in the district

Mahendragarh-Narnaul News: लाडो लक्ष्मी योजना...जिले में 36 हजार पात्र महिलाएं पंजीकरण

Tue, 28 Oct 2025 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 28 Oct 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
36 thousand eligible women registered in the district
नारनौल। हरियाणा सरकार की ओर से महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सम्मान के लिए शुरू की गई महत्वाकांक्षी दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के क्रियान्वयन में तेजी आई है। जिले में अब तक 36 हजार पात्र महिलाओं ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने इस योजना के सभी पात्र नागरिकों से अपील किया है कि वे बिना विलंब किए जल्द से जल्द इस कल्याणकारी योजना के तहत अपना पंजीकरण सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है और सेवा विभाग लगातार प्राप्त आवेदनों की सूची को अप्रूव्ड (स्वीकृत) करने का कार्य कर रहा है, ताकि पात्र महिलाओं को समय पर लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि महिलाओं को 2100 रुपये प्रति माह की आर्थिक सहायता प्रदान करने वाली यह योजना न केवल उनकी वित्तीय निर्भरता को कम करेगी, बल्कि उन्हें समाज में बराबरी का दर्जा दिलाने में भी सहायक होगी।

उपायुक्त ने कहा कि जो महिलाएं 1 नवंबर तक अपना पंजीकरण पूरा कर लेंगी और जो सभी निर्धारित शर्तें पूरी करती हैं, उन सभी के बैंक खाते में योजना की पहली किस्त की राशि जमा कर दी जाएगी।

जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र महिला इस योजना के लाभ से वंचित न रहे, जिसके लिए पंजीकरण और सत्यापन प्रक्रिया को गति दी जा रही है। उन्होंने महिलाओं से अपील की है कि वे मोबाइल एप के माध्यम से अपना पंजीकरण जल्द से जल्द करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed