फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   350 meter road in Mohalla Khatikan dilapidated since last 14 years

Mahendragarh-Narnaul News: मोहल्ला खटीकान में 14 वर्ष से 350 मीटर सड़क जर्जर

Tue, 09 Apr 2024 02:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 09 Apr 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
350 meter road in Mohalla Khatikan dilapidated since last 14 years
फोटो संख्या:60- राजीव चौहान--स्रोत--संवाद
महेंद्रगढ़। मोहल्ला खटीकान में करीब 350 मीटर सड़क पिछले 14 वर्षों से बदहाल है। यहां से आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह मार्ग 350 मीटर लंबा व करीब 30 मीटर चौड़ा है। 11 हट्टा बाजार से स्टेट हाईवे 148बी को जोड़ने वाला मुख्य रास्ता है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि इस मार्ग से दो से ढाई हजार वाहनों का आवागमन रहता है। आसपास के गांवों के ग्रामीण भी इसी रास्ते से सब्जी व अन्य सामान लेने के लिए आते हैं। रोड टूटे होने के कारण वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। दो साल पहले इस मार्ग को लेकर टेंडर लगाए गए थे, लेकिन काम शुरू नहीं हो पाया। इसको लेकर मोहल्लावासियों ने सड़क निर्माण को लेकर सीएम विंडो, उपायुक्त, वर्तमान विधायक व सांसद से भी मिल चुके हैं, लेकिन इसका समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

11 हट्टा बाजार से स्टेट हाईवे का लगभग डेढ़ किलोमीटर रोड 2008 में बनाया गया था। रोड बनने के दो साल बाद ही रोड टूटने लगा था तब से 11 हट्टा बाजार से मोहल्ला वाल्मीकि तक पूरा टूटा हुआ है। कई स्थानों पर रोड दिखाई नहीं देता। इस मार्ग पर दो मंदिर, एक अस्पताल, स्कूल, मस्जिद, कबाड़ की दुकानें, पटवार घर स्थित है। लोग लघु सचिवालय में इसी मार्ग से जाते हैं। छात्राएं भी महाविद्यालय में इसी रास्ते से जाते हैं। यह छोटा व आसान रास्ता भी है। आसपास के ग्रामीण पटवारी के पास भी इसी रास्ते से आते है। पिछले 14 वर्षों से यह रोड टूटा हुआ है। इस मार्ग से दस से 12 गांवों के ग्रामीण भी इसी रास्ते से अवागमन करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोड टूटा होने के कारण दिनभर धूल उड़ती रहती है। आसपास के दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दुकानों में धूल जम जाती है।
राजीव चौहान
यह मार्ग काफी व्यस्त मार्ग है। उखड़े रोड़े कई बार वाहनों के गुजरने से उछलकर घरों तक पहुंच जाते हैं। ऐसे में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा। आए दिन एक-दो हादसे होना आम बात है।
लक्खी खन्ना
टूटे रोड के साथ-साथ नालियां भी टूटी हुई है जिसके कारण नालियों का पानी भी रोड पर आ जाता है। रोड पर पानी भर जाने से राहगीरों को काफी परेशानी होती है।
मनोज खन्ना
यह रोड बाजार से स्टेट हाइवे से जोड़ता है। यहां से हजारों लोग आवागमन करते हैं। इस मार्ग पर मंदिर, स्कूल, मस्जिद, कबाड की दुकानें की दुकान स्थिति है।
खुशीराम
अधिकारियों को इस रोक के लिए एस्टीमेट बनाने को कहा जा चुका है। आचार संहिता के बाद सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। जब तक सड़क का निर्माण नहीं होता तक तक पेचवर्क किया जाएगा ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो।

रमेश सैनी, चेयरमैन, नगर पालिका महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:60- राजीव चौहान--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:60- राजीव चौहान--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:60- राजीव चौहान--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:60- राजीव चौहान--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:60- राजीव चौहान--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:60- राजीव चौहान--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:60- राजीव चौहान--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:60- राजीव चौहान--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:60- राजीव चौहान--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:60- राजीव चौहान--स्रोत--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed