फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   35 girl students of Unhani College will learn the nuances of artificial jewelery making.

Mahendragarh-Narnaul News: उन्हाणी महाविद्यालय की 35 छात्राएं सीखेंगी कृत्रिम आभूषण निर्माण की बारीकियां

Sun, 20 Oct 2024 02:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
35 girl students of Unhani College will learn the nuances of artificial jewelery making.
फोटो संख्या:83- राजकीय कन्या महाविद्यालय उन्हानी में छात्राओं को जागरूक करते बैंक के अ​धिकारी--
कनीना। राजकीय कन्या महाविद्यालय उन्हानी में प्लेसमेंट सेल के द्वारा पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से साप्ताहिक उद्यमिता जागरूक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को कृत्रिम आभूषण निर्माण की बारीकियां सीखाई गई। प्रशिक्षक के रूप में स्नेहलता व ऋचा गर्ग ने छात्राओं का हस्त कौशल निर्माण के बारे में अवगत कराया जाएगा। महाविद्यालय की 35 छात्राएं कृत्रिम आभूषण निर्माण बारीकियों को सीख सकेंगी।
विज्ञापन

डॉ. विक्रम सिंह ने कहा कि प्लेसमेंट सेल महाविद्यालय की छात्राओं को वास्तविक दुनिया का अनुभव प्रदान करके उनके सफल करियर के लिए परामर्श और मार्गदर्शन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम के मध्यम से छात्राएं अपने हुनर को पहचान कर व्यावसायिक दक्षताओं में भी निपुण हो सकेंगी और जीवन में आत्मनिर्भर बन सकें तथा स्वयं ही रोजगार सृजित कर सके।
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक क्षेत्रीय प्रबंधक विजय सिंह व संस्थान के निदेशक हेतराम सभरवाल ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम हमारी मौलिक सृजनात्मक क्षमता का विकास करते हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने में सहायक हैं। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. कविता ने क्षेत्रीय प्रबंधक विजय सिंह व संस्थान के निदेशक हेतराम सभरवाल का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed