फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   3450 cheated by cheating lottery

लाटरी का झांसा देकर 13450 रुपये ठगे

Thu, 22 Apr 2021 10:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
3450 cheated by cheating lottery
लाटरी का झांसा देकर 13450 रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गहली निवासी पीड़िता मोनिका ने बताया कि उसके पास पिछले साल सितंबर में एक युवक का फोन आया और केबीसी में लाटरी निकलने की बात कही। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने झांसे में लेकर पैसे भेजने के नाम पर 17000 रुपये मांगे। इस पर पीड़िता ने इंट्राग्राम पर आरोपी की जानकारी ली तो आरोपी के नाम पर दूसरे नंबर मिले। आरोपी राणा प्रताप सिंह ने एक खाता नंबर भेजा और कहा कि 4150 रुपये भेजे और यह पेमेंट सरकार की रजिस्ट्रेशन फीस है। पीड़िता ने पैसे आरोपी को भेज दिए। इसके बाद आरोपी ने 9300 और जमा कराने को कहा। जब पीड़िता ने इस बारे में पूछा तो आरोपी ने कहा कि एक बैंक से दूसरे बैंक में भेजने के लिए फीस लगती है। पीड़िता ने पैैसे भेज दिए। इसके बाद आरोपी फिर बोला कि 10000 और जमा करने होंगे। आरोपी ने कहा कि अमिताभ बच्चन किसी-किसी लाटरी पर पिन कार्ड लगा देते है, इसलिए पिन कार्ड हटाने के लिए 10000 देने होंगे। इस पर पीड़िता को शक हो गया। इस पर आरोपी ने कहा कि इसकी जानकारी किसी को मत देना, नहीं तो ठीक नहीं होगा। पीड़िता ने पैसे मांगे तो आरोपी ने कहा कि पैसे तो नहीं मिलने वाले। पीड़िता अपने दादा-दादी के पास रहती है। गहली चौकी प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि पीड़िता से करीब 13450 रुपये की ठगी हुई है। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित से केबीसी में मोबाइल नंबर पर लाटरी निकलने के नाम पर पैसे ठगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed