फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   343 illegal weapons recovered in three years, 264 criminals sent behind bars

Mahendragarh-Narnaul News: तीन साल में 343 अवैध हथियार किए बरामद, 264 बदमाश सलाखों के पीछे भेजे

Tue, 14 Nov 2023 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 14 Nov 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
343 illegal weapons recovered in three years, 264 criminals sent behind bars
नारनौल। उत्तर प्रदेश, बिहार व राजस्थान से अवैध हथियार खरीद कर अपराधी जिले में वारदात को अंजाम देने की कोशिश में रहते हैं, लेकिन हथियारों का शौक रखने वालों पर इन दिनों जिला पुलिस भारी पड़ रही है। जिला महेंद्रगढ़ राजस्थान से सटा होने के कारण अवैध हथियारों का गढ़ बनता जा रहा है। अवैध हथियारों की सप्लाई आसानी से कर देते हैं।
विज्ञापन

इन अवैध हथियारों के बूते बदमाश हत्या, लूट, डकैती, अपहरण व गैंगवार जैसे संगीन वारदातों को अंजाम देने की कोशिश में रहते हैं। हालांकि पुलिस समय-समय पर छापेमारी कर अवैध हथियार रखने वालों को सलाखों के पीछे भेज रही है। पुलिस को बड़ी कामयाबी वर्ष 2022 में मिली थी, इस दौरान एक साथ 40 अवैध हथियार के साथ गिरोह को पकड़ा गया था, जो जिले में अवैध हथियार सप्लाई करने की फिराक में थे। वहीं दो बार 8 व 10 अवैध हथियार के साथ भी गिरोह पकड़ा गया था। वर्ष 2023 में भी 10 अवैध हथियारों के साथ एक गिरोह पुलिस पकड़ने में कामयाब रही है।
विज्ञापन





वर्ष 2022 में 206 तो 2023 में 84 अवैध हथियार हुए बरामद


जिले में हत्या, लूट व गैंगवार को रोकने के लिए पुलिस विभाग हर संभव प्रयास कर रहा है। जिले में पुलिस ने नाकाबंदी व छापेमारी कर वर्ष 2021 में 80 बदमाशों को सलाखों के पीछे भेजने का काम किया है। इस दौरान बदमाशों से 53 अवैध हथियार सहित 58 कारतूस बरामद किए गए। वहीं वर्ष 2022 में तीन-चार बार अवैध हथियारों का जखीरा भी पकड़ा गया था। जो उत्तर प्रदेश से सप्लाई किए जा रहे थे। इस वर्ष 206 अवैध हथियारों के साथ 107 बदमाशों को सलाखों के पीछे भेजने का काम किया। वर्ष 2023 में अक्तूबर माह तक 84 अवैध हथियार के साथ 77 बदमाशों को पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बदमाशों को आसानी से मिल जाते है देसी पिस्टल


जिले में प्रवेश करने के लिए कच्चे रास्तों की भरमार है। इसका फायदा उठाकर गिरोह आसानी से 2000 से 6000 रुपये में बदमाशों को सप्लाई करते है। जिले में ज्यादातर अवैध हथियार की सप्लाई उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा के मेवात क्षेत्र और राजस्थान से आती है। इन हथियारों की मदद से बदमाश लूटपाट की घटना को अंजाम देने की फिराक में रहते हैं, लेकिन जिला पुलिस इन पर लगातार कार्रवाई करने में जुटी हुई है।




बीते तीन वर्ष बरामद हथियार:-

वर्ष केस दर्ज गिरफ्तार हथियार बरामद

2021 43 80 53

2022 75 107 206

2023 56 77 84









जिला में समय-समय पर नाकाबंदी व संदिग्ध लोगों की जांच की जाती है। वहीं संदिग्ध व्यक्ति की सूचना मिलते ही पुलिस टीम द्वारा तुरंत बदमाशों को पकड़ा जा रहा है। वर्ष 2023 में अवैध हथियार रखने के मामले में 77 बदमाशों को गिरफ्तार किया जा चुका है।



-नितिश अग्रवाल, एसपी, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed