{"_id":"5c9a78a6bdec2214422fae60","slug":"31553627302-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी और जीएसटी ने देश की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ी : अजाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी और जीएसटी ने देश की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ी : अजाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। हरियाणा कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा मंगलवार की रात नौ बजे नारनौल पहुंची। महावीर चौक पर परिवर्तन यात्रा का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हरियाणा के प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने कहा कि नोटबंदी व जीएसटी से देश की अर्थव्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ा। इससे काफी संख्या में युवा बेरोजगार हुए।
उन्होंने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी न केवल छोटे व्यापारियों और लघु उद्योगों को तबाह कर दिया बल्कि आम जनता को कष्ट उठाने पड़े। भाजपा सरकार ने किसानों को तबाह कर दिया है, युवाओं को रोजगार के नाम पर ठगा है। बीजेपी सरकार ने कुछ लोगों का ही भला किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने हर गरीब परिवार को 72 हजार प्रतिवर्ष न्यूनतम आय की गारंटी दी है। यह पहली योजना है,जब गरीब और युवा को पैसे मिलेंगे। इससे पहले पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी भाजपा पर निशाना साधा। हुड्डा ने कहा कि भाजपा राज में किसान को फसलों के उचित भाव नहीं मिले। उन्होंने कहा कि बीजेपी की करनी और कथनी में अंतर है। बीजेपी के नेता अपने फायदे की बात सोचते हैं। कांग्रेस ने सभी का विकास किया है।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर, विधायक दल की नेता किरण चौधरी, पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, राव नरेंद्र सिंह, राव दान सिंह, सीएलपी नेता किरण चौधरी, समेत अनेक पार्टी के प्रदेश के शीर्ष नेता साथ रहे।
विज्ञापन
रेवाड़ी रोड पर लगा जाम
महावीर चौक पर कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा से करीब 35 मिनट पर यातायात प्रभावित हुआ। इससे रेवाड़ी रोड पर वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। पुलिस ने रूट डायवर्ट कर जाम को दूर करने का प्रयास किया। लेकिन, कोई खास राहत नहीं मिली। रात पौने 10 बजे के बाद वाहनों का आवागमन सामान्य हो सका।
अटेली में भी किया संबोधित
परिवर्तन यात्रा गुरुग्राम से नूंह, तावडू, बावल, नाईवाली, कुंड, अटेली, मिर्जापुर होती हुई मंडी अटेली पहुंची। अटेली में पूर्व सांसद श्रुति चौधरी, पूर्व सीपीएस अनिता यादव, पूर्व विधायक नरेश यादव की अगुवाई में स्वागत किया गया। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश महासचिव नंबरदार सुरेंद्र, विजेश यादव, डॉ. हिमत सिंह, चंद्रप्रकाश एडवोकेट, दिनेश माडू, ठेकेदार, टीलू यादव व मुकेश सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।