फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   क्षेत्रीय पशु निदान केंद्र की आधारशीला रखने के पांच महीने बाद दीवार का कार्य नहीं हुआ पूरा

क्षेत्रीय पशु निदान केंद्र की आधारशीला रखने के पांच महीने बाद दीवार का कार्य नहीं हुआ पूरा

Sat, 25 Aug 2018 12:50 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्रीय पशु निदान केंद्र की आधारशीला रखने के पांच महीने बाद दीवार का कार्य नहीं हुआ  पूरा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। क्षेत्रीय पशु निदान केंद्र की आधारशीला रखने के पांच महीने बाद चहारदीवारी का कार्य पूरा नहीं हुआ। शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने 11 मार्च 2018 पहले इसकी आधारशिला रखी थी और तेजी काम करने के आदेश जारी किए थे। अभी पांच महीने का समय बीत चुका है। अभी तक चार एकड़ भूमि पर भी नींव नहीं खुदी है, जबकि चहारदीवारी 10 एकड़ में होनी है। इतने बड़े प्रोजेक्ट के लिए मात्र एक मजदूर और एक मिस्त्री का काम कर रहा है। अगर इसी तरह से काम चला पूरे प्रोजेक्ट को बनने में पांच वर्ष से अधिक समय लग जाएगा। ठेकेदार मनोज कुमार का कहना है कि अभी तक उन्हें संबंधित विभाग की ओर से ठेके का अलाटमेंट ही जारी नहीं हुआ है।
बता दें कि गांव रिवासा में पंचायत की 10 एकड़ भूमि पर 18.44 करोड़ रुपये से क्षेत्रीय पशु चिकित्सा, रोग निदान एवं विस्तार केंद्र का बनना प्रस्तावित है। इसकी पहली किश्त 30 लाख रुपये सरकार ने चहारदीवारी बनाने के लिए जारी कर दी थी और 11 मार्च को शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने केंद्र की आधारशिला रखी थी। इस दौरान मंत्री ने जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश जारी किए थे। परंतु अभी तक चहारदीवारी का का दो प्रतिशत कार्य ही पूरा हुआ है। ठेकेदार ने मात्र 600 वर्ग फुट की नींव का एक-एक आसार भरा है। भरी हुई नींव भी जमीनी लेवल तक नहीं भरी जा सकी है। ठेकेदार की ओर से मात्र एक मजदूर और एक मिस्त्री काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

नहीं हुआ अलाटमेंट लेटर जारी
ठेकेदार मनोज कुमार ने बताया कि अभी तक संबंधित विभाग की ओर से ठेके का अलाटमेंट लेटर जारी नहीं हुआ है। बैंकिंग वेरिफिकेशन के चलते इस प्रकार की समस्या आ रही है। अभी तक वो एग्रीमेंट के हिसाब से काम कर रहे है। जैसे ही अलाटमेंट लेटर जारी हो जाएगी। काम तेजी से चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भवन निर्माण के लिए आए साढ़े सात करोड़ रुपये
स्टूडेंट्स वेलफेयर कम ईओ के निदेशक त्रिलोक नंदा ने बताया कि क्षेत्रीय पशु चिकित्सा, रोग निदान एवं विस्तार केंद्र भवन के लिए साढ़े सात करोड़ रुपये पास हो चुके हैं और एक्सईएन पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के पास आ चुके हैं। एक्सईएन महेंद्रगढ़ द्वारा टेंडर लगाए जाएंगे। उसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।


वर्जन
हमने ठेकेदार को अलाटमेंट लेटर जारी कर दिया है। टेंडर और अन्य कार्रवाई पूरी होने में समय लग गया था। जून के अंत में हमने काम शुरू करवा दिया था। नवंबर तक चहारदीवारी पूरी करवा हो जाएगी।
- डॉ. त्रिलोक नंदा, डायरेक्टर, स्टूडेंट्स वेलफेयर कम ईओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed