फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   300 buses will be operated for the program

Mahendragarh-Narnaul News: कार्यक्रम के लिए 300 बसों का किया जाएगा संचालन

Sun, 16 Nov 2025 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 16 Nov 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
300 buses will be operated for the program
फोटो नंबर- 12कार्यक्रम में पहुंचने वाले लोगों के लिए खाने की तैयारी करते हलवाई। संवाद - फोटो : udhampur news
नारनौल। नई अनाज मंडी के पास करीब दो एकड़ क्षेत्र में बसों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसमें केवल अन्य जिलों से लोगों को लेकर कार्यक्रम में आने वाली बसों को ही खड़ा किया जाएगा। जानकारी के अनुसार पांच डिपो से 45-45 बसें कार्यक्रम के लिए भेजी जा रही है। रेवाडी, रोहतक, झज्जर, दादरी व भिवानी डिपो से कुल 225 बसें कार्यक्रम के लिए संचालित की जाएगी। वहीं नारनौल डिपो से 75 बसें कार्यक्रम के लिए संचालित की जाएगी। आवश्यकता अनुसार नारनौल डिपो से और अधिक बसों का संचालन कार्यक्रम के लिए किया जा सकता है। कार्यक्रम के लिए संचालित बस नीरपुर-सेका-मंढाणा-148 बी रूट से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेगी ताकि शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था प्रभावित नहीं हो।
विज्ञापन



पार्किंग के लिए मंडी की दीवार तोड़कर बनाया गया गेट
अन्य जिलों से आने वाली बस गांव मांदी की तरफ से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेगी। बसों को शहर के अंदर प्रवेश नहीं करना पड़े इसके लिए मंडी की दीवार को तोड़कर गेट बनाया गया है। गेट बनाने के बाद बस से उतरने के लोग पार्किंग से सीधा मंडी में प्रवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन


ग्रामीण रूट पर यात्रियों को होगी परेशानी
नारनौल डिपो से कार्यक्रम के लिए करीब 75 बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए ग्रामीण और छोटे रूट पर संचालित बसों की संख्या में कटौती की गई है। इस कारण छोटे रूट पर आवागमन करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

450 फिट लंबा ओर 275 फिट चौडा पंडाल लोगों के बीच चर्चा का विषय
कार्यक्रम के लिए तैयार किया जा रहा पंडाल लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के लिए करीब 450 फीट लंबा और करीब 275 फिट चौड़ा पंडाल तैयार किया जा रहा है। पंडाल को तैयार करने के लिए 100 से अधिक कारीगर गत 5 दिनों से कार्य कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि आज तक किसी कार्यक्रम के लिए इतने बड़े पैमाने पर पंडाल तैयार नहीं किया गया है।


सूजी का हलवा करेगा मुंह मीठा
कार्यक्रम में पहुंचने वाले लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है। जानकारी के अनुसार करीब 20 से 25 हजार लोगों के लिए खाने की व्यवस्था टीन शेड नंबर 2 में की जा रही है। खाने में कढ़ी, आलू व पेठा की सब्जी,पूरी,तंदूरी व तवा रोटी शामिल है। वहीं मीठे में सूजी का हलवा खाने का जायका बढ़ाएगा।

कार्यक्रम स्थल पर बसों के लिए पार्किंग बनाई गई है। वहीं कार्यक्रम के लिए अन्य डिपो व नारनौल डिपो की करीब 300 बसों का संचालन किया जाएगा।
देवदत्त,महाप्रबंधक,नारनौल डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article