{"_id":"653aba5af1ccdb5e7300a676","slug":"30-buses-operate-from-narnaul-to-delhi-out-of-which-20-buses-are-bs-4-narnol-news-c-196-1-nnl1004-5808-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल से दिल्ली के लिए 30 बसों का होता है संचालन, इनमें से 20 बस बीएस-4","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल से दिल्ली के लिए 30 बसों का होता है संचालन, इनमें से 20 बस बीएस-4
Fri, 27 Oct 2023 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल डिपो से 30 अक्तूबर के बाद बीएस-4 की रोडवेज बसें दिल्ली नहीं भेजी जाएगी, जिसकी अभी से रोडवेज विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। दिल्ली के लिए बीएस-4 की जगह बीएस-6 बसे चलाई जाएगी। वहीं दिल्ली जाने वाली बीएस-4 की बसों को अब रोडवेज विभाग अन्य रूटों पर चलाने की तैयारी कर रहा है।
विभाग झुन्झुनू, जयपुर, चंडीगढ़ जैसे लंबे रूट पर चलने वाली बीएस-6 बसों को दिल्ली रूट पर चलाएगा। इसकी वजह से यात्रियों को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। एक नवंबर के बाद प्रदेश से कोई पुरानी बस दिल्ली में प्रवेश नहीं करेगी। अगर प्रवेश करती है तो उसे जब्त कर लिया जाएगा या फिर नियमानुसार कार्रवाई करने के आदेश दिए गए है। सीएक्यूएम की ओर से दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में सर्दियों में होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
30 में से 20 बीएस-4 बस
नारनौल डिपो से प्रतिदिन 30 बसे दिल्ली जाती है, इनमें से 20 बस बीएस-4 चल रही है। हालांकि इन 20 बसों में 12 बस लीज पर चल रही है। जो नारनौल के आसपास के लोगों को दिल्ली तक पहुंचा रही है। लेकिन 1 नवंबर से बीएस-4 की सभी बसाें का प्रवेश बंद होने की वजह से लीज की बस भी प्रवेश नहीं कर पाएंगी। ऐसे में रोडवेज विभाग की तरफ से दिल्ली को छोड़कर अन्य रूट पर चलने वाली बीएस-6 बसों को दिल्ली रूट पर चलाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
डिपो
से 3 हजार यात्री करते हैं आवागमन
नारनौल राजस्थान से सटा होने की वजह से दिल्ली जाने वाले यात्रियों का भार अधिक है। वहीं इस डिपो से राजस्थान रोडवेज की बस भी दिल्ली-झुन्झुनू के बीच चलती है, जो नारनौल डिपो पर रुक कर जाती है। इन बसों में नारनौल से सवारी बैठ कर दिल्ली तक सफर तय करती है।
21 नई बस सप्ताह भर में मिलने की उम्मीद
नारनौल डिपो को बीएस 6 की 21 बस मिलने की आगामी सप्ताह में उम्मीद है। सितंबर माह में भी 9 बस बीएस-6 मिली थी, जो झुंझुनू, जयपुर व अलवर जैसे रूट पर चलाई गई थी। अब उन्हें वापस दिल्ली रूट पर चलाया जाएगा। वहीं एसी की 9 बस भी नवंबर माह में मिलने की उम्मीद है, जिसके बाद दिल्ली के लिए बसों की कमी नहीं रहेगी।
नारनौल डिपो से दिल्ली के लिए बीएस-4 बसों का संचालन 30 अक्तूबर से ही बंद करना शुरू कर दिया जाएगा। इन बसों की जगह अन्य रूटों पर चलने वाली बीएस-6 बसों को चलाया जाएगा। यात्रियों को किसी प्रकार से परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
-ब्रह्म प्रकाश, सीआई, नारनौल डिपो।