फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   3 kg polythene seized, challans of seven shopkeepers deducted

3 किलो पॉलिथीन जब्त, सात दुकानदारों के काटे चालान

Wed, 06 Jul 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
3 kg polythene seized, challans of seven shopkeepers deducted
सिंगल यूज प्लास्टिक के पुल बाजार पर दुकानों के चालान करती नगर परिषद की टीम। संवाद - फोटो : Narnol
नारनौल। पॉलिथीन के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए नगर परिषद की टीम ने बुधवार को शहर में महाबीर चौक से आजाद चौक तक जांच अभियान चलाया। इस दौरान तीन किलो पॉलिथीन जब्त किया गया और सात दुकानदारों केचालान काटे गए । इन दुकानदारों पर 13 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया। सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के बाद पहली बार नगर परिषद की टीम ने जांच अभियान चलाया जिससे दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध के बाद इनका इस्तेमाल न करने के प्रति लोगों और दुकानदारों को जागरूक किया गया था। इसके बाद भी धड़ल्ले से पॉलिथीन का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसको लेकर नगर परिषद की टीम ने बुधवार को बाजार में जांच अभियान चलाया। इसकी जानकारी होते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुुकानदार पॉलीथिन बैग छिपाते हुए नजर आए। वहीं कुछ दुकानदार दुकान खुली छोड़कर इधर-उधर निकल गए। एक जगह छापा पड़ते ही दुकानदारों ने एक-दूसरे को फोन के माध्यम से कार्रवाई की सूचना देकर उन्हें सतर्क कर दिया। दो दुकानों पर जांच के दौरान टीम से दुकानदारों ने झड़प की। इसके बाद भी टीम ने चालान काटने की प्रक्रिया जारी रखी।
विज्ञापन

नगर परिषद की ईओ सुमन लता ने बताया कि महाबीर चौक से लेकर आजाद चौक तक जांच अभियान चलाया गया। टीम में जेई विकास, स्वच्छ भारत मिशन के सिटी टीम लीडर दीपक दूबे, राजेश बेलदार, निरंजन, अनमोल शामिल थे। उन्होंने बताया कि सात दुकानदारों के चालान काटे तथा उनसे 3 किलो पॉलिथीन भी बरामद की गई। इन दुकानदारों पर 13 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। टीम ने पॉलिथीन मिलने पर जगदीश महेश पंसारी, आईवीआई स्टोर, सब्जी की दुकान, संदीप एंपोरियम, शशि, जयगणेश गारमेंट, किशोरी लाल, रमेश कुमार की दुकान के चालान काटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ ने बताया कि जिले में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध हैं। इसके बाद भी पॉलिथीन का इस्तेमाल करने की शिकायत मिली थी। नगर परिषद प्रशासन ने बाजारों में सिंगल यूज प्लास्टिक रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

पॉलिथीन मिलने पर जुर्माना राशि तय
वजन - जुर्माना
100 ग्राम तक - 500 रुपये
101 से 500 ग्राम तक - 1500 रुपये
501 से 01 कि.ग्रा. तक - 3000 रुपये
01 से 5 कि.ग्रा. तक - 10000 रुपये
05 से 10 कि.ग्रा. तक - 20000 रुपये
10 किलो से ज्यादा - 25000 रुपये
-
आज हमने से महाबीर चौक से आजाद चौक पर अभियान चलाया था। सात दुकानदारों के चालान किए हैं और उनसे 3 किलो पॉलीथिन बरामद की है। उन पर 13 हजार रुपये का जुर्माना किया है। आगे भी कार्रवाई चलती रहेगी। पॉलिथीन का इस्तेमाल करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।- सुमन लता, ईओ, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed