{"_id":"65760162b79ee1dd410cd703","slug":"3-illegal-weapons-64-bottles-of-illegal-liquor-caught-narnol-news-c-196-1-nnl1004-7244-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 3 अवैध हथियार, 64 बोतल अवैध शराब पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 3 अवैध हथियार, 64 बोतल अवैध शराब पकड़ी
विज्ञापन
नारनौल। महेंद्रगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन आक्रमण अभियान के तहत अगल-अलग जगहों से 42 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सर्च अभियान के दौरान जिला पुलिस की 40 टीमों का गठन किया गया, जिनमें करीब 200 पुलिस कर्मी शामिल हुए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, जुआ अधिनियम और अन्य आईपीसी की धाराओं के तहत कुल 12 केस दर्ज किए गए और 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 6 मामले आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किए गए, जिनमें 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 64 बोतल अवैध शराब और 13 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 मामले दर्ज कर 2 आरोपियों के कब्जे से 3 अवैध हथियार और 7 जिंदा कारतूस बरामद किए हैंं। वहीं एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 57 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को पकड़ा। इसके अलावा 4 पीओ को भी गिरफ्तार किया गया और जघन्य अपराधों में 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान पुलिस द्वारा अवैध खनन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने बजरी से भरे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर सीज करवाया गया है।
3 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
पुलिस की टीम ने हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले से करीब 4 दर्जन मामले दर्ज हैं। विशेष अभियान के दौरान महेंद्रगढ़ पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज चोरी, सेंधमारी व अन्य मामलों में कार्रवाई करते हुए 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 2 बाइक और 1 पिकअप बरामद की गई। सेंधमारी व लूट के मामलों में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया।